फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bloody Ishq director Vikram Bhatt said Jigra actress Alia Bhatt might not be interested in his films

Vikram Bhatt: आलिया संग काम करने पर बोले विक्रम भट्ट, "मुझे नहीं लगता उन्हें मेरी फिल्मों में है दिलचस्पी'

Fri, 09 Aug 2024 10:14 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 09 Aug 2024 10:14 AM IST
सार

आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अपने चाचा और मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ अब तक काम नहीं किया है। अब इस पर विक्रम भट्ट ने अपनी राय जाहिर की है। 

विज्ञापन
Bloody Ishq director Vikram Bhatt said Jigra actress Alia Bhatt might not be interested in his films
विक्रम भट्ट-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrampbhatt/aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह एक बड़े फिल्मी घराने से भी आती हैं। उनके पिता महेश भट्ट हिंदी फिल्मों के बड़े निर्देशक हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। इनके अलावा आलिया के चाचा विक्रम भट्ट भी जाने-माने निर्देशक हैं और उन्होंने कई शानदार और सफल फिल्में बनाई हैं। हाल में ही विक्रम भट्ट ने उनकी फिल्मों में आलिया के काम करने को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


आलिया संग काम करने पर विक्रम भट्ट ने दिया ये जवाब
आलिया भट्ट को हिंदी फिल्मों की बहुमुखी अभिनय क्षमता वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी असाधारण अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। आलिया ने अब पिता के साथ साल 2020 की फिल्म सड़क 2 में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अपने चाचा विक्रम भट्ट के साथ अब तक किसी फिल्म में काम नहीं किया है। इस पर विक्रम ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी फिल्मों में आलिया दिलचस्पी नहीं लेंगी।
विज्ञापन

Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' पर आनंद एल राय की पक्की मुहर, फिर साथ आएगी कंगना रणौत-आर माधवन की जोड़ी?
विज्ञापन
विज्ञापन

'आलिया की अलग दुनिया है'
विक्रम ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि उनकी फिल्मों में आलिया भट्ट को कोई दिलचस्पी होगी। मशहूर निर्देशक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं उस तरह की फिल्में बनाता हूं, जिसमें आलिया भट्ट की दिलचस्पी होगी। उनकी अपनी एक अलग दुनिया और पसंद है।"
Sunny Kaushal: सनी कौशल ने शरवरी वाघ के साथ डेटिंग की अफवाहों का किया खंडन, बोले- 'मैं सिंगल हूं'
'रिश्तों में सिफारिश के लिए जगह नहीं'
निर्देशक ने इस दौरान खुलकर बताया कि उन्होंने कभी आलिया के उनके साथ काम करने की उम्मीद नहीं की और न ही महेश भट्ट से उन्होंने आलिया को अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महेश भट्ट के साथ उनका रिश्ता उनके परिवार से अलग है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आलिया की पसंद उनकी फिल्मों से अलग हो। 'ब्लडी इश्क' के निर्देशक ने कहा कि उनके रिश्तों में इस तरह के सिफारिश के लिए कोई जगह नहीं। 
Kritika Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक के परिवार ने 'बिग बॉस 18' से की तौबा, शो का हिस्सा नहीं बनेंगी कृतिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed