फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 Finale fans praises anil Kapoor hosting in the show compare it with Salman Khan

Bigg Boss OTT 3 Host: बतौर होस्ट दर्शकों को कैसे लगे अनिल कपूर, बिग बॉस में सलमान की होस्टिंग पड़ी फीकी?

Fri, 02 Aug 2024 11:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 02 Aug 2024 11:51 PM IST
सार

लंबे समय से फैंस बिग बॉस होस्ट के रूप में सलमान खान का चेहरा ही देखना पसंद करते थे। हालांकि, इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट अनिल कपूर रहे, उन्होंने अपने झकास और खास अंदाज में समां बांध दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Finale fans praises anil Kapoor hosting in the show compare it with Salman Khan
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 3 का सफर आज अपने अंजाम पर पहुंच गया है। शो को आज उसका विनर मिल जाएगा। फाइनल में नैजी, सना मकबूल, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन राव में कांटे की टक्कर है। फैंस भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को ढेर सारा वोट कर जीताने की कोशिश में है। हालांकि, इन सब के बीच सोशल मीडिया शो के होस्ट अनिल कपूर की भी जमकर तारीफ हो रही है और फैंस उनकी मेजबानी के कायल हुए हैं।
विज्ञापन


प्रीमियर पर लोगों को लगा था झटका
लंबे समय से फैंस बिग बॉस होस्ट के रूप में सलमान खान का चेहरा ही देखना पसंद करते थे। हालांकि, इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट अनिल कपूर रहे, उन्होंने अपने झकास और खास अंदाज में समां बांध दिया। एके का यह अवतार फैंस को खूब पसंद आया। जब अनिल कपूर का पहला प्रोमो लोगों के सामने आया था तो बिग बॉस के फैंस इस बात को नहीं पचा पा रहे थे कि इस बार सलमान नहीं बल्कि अनिल कपूर पूरा सीजन होस्ट करेंगे।
विज्ञापन


एनर्जी से भरपूर थे अनिल कपूर
जैसे ही सीजन शुरू हुआ अनिल कपूर ने लोगों को अपने बेहतरीन अंदाज का कायल बना दिया। शो के प्रीमियर के दौरान अभिनेता दर्शकों से कंटेस्टेंट का परिचय करते समय एकदम यंग और एनर्जी से भरे हुए नजर आए थे। पूरे शो के दौरान अनिल कपूर का एनर्जी अलग लेवल पर था और जोश के साथ शो होस्ट करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हुई तारीफ
अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर है तो फैंस कंटेस्टेंट्स के साथ शो के होस्ट की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, इस उम्र में भी अनिल कपूर फुल एनर्जी के साथ शो होस्ट करते दिखे हैं। एक बार अभिनेता की होस्टिंग देख, हम सलमान खान को भूल गए थे। दूसरे यूजर ने लिखा, इतने साल से भले ही सलमान ने शो होस्ट किया था, लेकिन अनिल कपूर की मेजबानी भी काफी अच्छी थी। वही, कई लोग अगले सीजन में भाईजान को बतौर होस्ट देखना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed