फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 80s Trend Viral AI Video Imagines Salman Khan Reality Show In The 1980s

वायरल ट्रेंड: 80 के दशक में आता तो कैसा दिखता 'बिग बॉस'? यंग सलमान से रेट्रो घर तक; वायरल वीडियो ने जीता दिल

Sun, 13 Sep 2026 10:59 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:59 AM IST
सार

80s Look Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों '80s ट्रेंड' काफी वायरल हो रहा है। अब एक यूजर ने इमेजिन किया कि अगर 'बिग बॉस' 80 के दशक में बना होता, तो कैसा दिखता? और सामने आया काफी मजेदार और नॉस्टैल्जिक वीडियो। जानें वीडियो में क्या है खास। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 80s Trend Viral AI Video Imagines Salman Khan Reality Show In The 1980s
सलमान खान का शो बिग बॉस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों '80s ट्रेंड' काफी चर्चाओं में है। लोग अपनी तस्वीरें चैटजीपीटी में डालकर देख रहे हैं कि अगर वे 80 के दशक में होते तो कैसे नजर आते। अब एक यूजर ने बिग बॉस को भी 80 के दशक का इमेजिन किया है और रिजल्ट काफी दिलचस्प सामने आए हैं। 
विज्ञापन

Bigg Boss 80s Trend Viral AI Video Imagines Salman Khan Reality Show In The 1980s
बिग बॉस 80s लुक ट्रेंड - फोटो : एक्स @Simo.Khàn
क्या है वीडियो में खास? 
एक यूजर ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' को भी 80s ट्रेंड में शामिल कर लिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया है कि अगर 80 के दशक में 'बिग बॉस' बना होता तो कैसा दिखता।

वीडियो में सलमान खान ही होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं और उन्हें देखकर यंग सलमान की याद आ गई। वीडियो में पुराने जमाने का बंगला नजर आ रहा है और कंटेस्टेंट सूट और साड़ी में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 80s Trend Viral AI Video Imagines Salman Khan Reality Show In The 1980s
बिग बॉस 80s लुक ट्रेंड - फोटो : एक्स @Simo.Khàn
वायरल वीडियो ने जगाईं पुरानी यादें
वहीं शो में पुराना पीसीआर दिखाया गया है, जिसमें नजर बनाए रखने के लिए कई टीवी नजर आ रहीं हैं। आगे पुराने जमाने का किचन और उसमें बर्तन नजर आ रहे हैं। 80 के दशक के कैमरे, लुक और सबकुछ। पूरा वीडियो देखकर काफी नॉस्टैल्जिक और दिलचस्प फील आ रहा है। 

अब ये वीडियो काफी वायरल हो गया है और यूजर्स इसपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

देखें वीडियो- 
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं बिग बॉस 20?
  • सलमान खान ने एक बार फिर 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी की है।
  • शो रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है। 
  • इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: घरवालों के सामने सलमान खान ने क्यों की लॉर्ड बॉबी की तारीफ? इस हॉलीवुड एक्टर का भी दिया उदाहरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed