फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Yung DSA becomes first captain of reality show rapper gets into heated argument with Kanika

बिग बॉस 20: यंग डीएसए बने इस सीजन के पहले कैप्टन, कनिका मान से इस बात पर हुई तगड़ी बहस

Fri, 11 Sep 2026 09:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 11 Sep 2026 09:48 AM IST
सार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 20 खूब दिलचस्प चल रहा है। यंग डीएसए उर्फ हर्ष विजय मचारे घर के पहले कैप्टन बने है। इसके अलावा प्रतिभागियों के बीच दोस्ती और बहस का सिलसिला भी जारी है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Yung DSA becomes first captain of reality show rapper gets into heated argument with Kanika
यंग डीएसए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को पहला कप्तान मिल गया है। कैप्टेंसी की जिम्मेदारी रैपर और सिंगर यंग डीएसए के जिम्मे आई है। हालिया एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई थी। डीएसए टास्क जीते और उन्हें घर का कप्तान बनाया गया।

विज्ञापन

रैपर यंग डीएसए ने संभाली कैप्टन की जिम्मेदारी
जियो हॉटस्टार ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यंग डीएसए के कैप्टन बनने की पुष्टि की है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'यंग डीएसए बनते हैं इस सीजन के पहले कैप्टन'।
बता दें कि यंग डीएसए पुणे के येरवडा के रहने वाले हैं। उनका असली नाम हर्ष विजय मचारे है। हालांकि, वे संगीत की दुनिया में अपने स्टेज के नाम से लोकप्रिय हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान बनते ही कनिका से भिड़े रैपर
कनिका मान और यंग डीएसए के बीच तकरार देखने को मिली। कप्तान बनने के बाद यंग डीएसए ने शिकायत करते हुए कहा कि कनिका ने उनका अपमान किया। दरअसल, वे कहते हैं, 'ये वॉशरूम के अंदर कौन घुसा'? फिर कहा कि कनिका जी इधर से निकले और मेल वॉशरूम में गए। मैंने बहुत जोर से आवाज देकर बोला- 'कनिका जी, कनिका जी'। इस पर कनिका ने कहा, 'नहीं सुना मैंने'। 
यंग डीएसए ने कहा, 'मुझे लगा कि आपने मेरा अपमान किया'।

रैपर की बात पर भड़क गईं कनिका मान
इसके बाद कनिका ने यंग डीएसए से कहा, 'बात सुनो मेरी, यहां के कैप्टन ही बने हो, यहां के कोई बादशाह नहीं बने हो'। फिर कनिका ने सभी घरवालों के सामने कहा कि इसका (यंग डीएसए) मैं मजाक बताऊं। मेरे से बोला कि मैं बाथरूम जाऊंगा तो तुमको बुला लूंगा, मेरी हेल्प करने के लिए'। इस पर यंग डीएसए ने कहा, 'वो ऐसी सोच रखती है, तो मेरी क्या गलती'। इस पर कनिका बोलीं-, 'मैं तुम्हारे स्तर पर नही आना चाहती'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन

गहरी होती जा रही कनिका और गुल्लू की दोस्ती
बिग बॉस सीजन 20 में गुल्लू और कनिका मान के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है। यह दोस्ती और भी गहरी होती जा रही है। बता दें कि बिग बॉस का सीजन 20 हर रोज साढ़े दस बजे कलर्स पर आता है। वहीं, रात नौ बजे जियो हॉटस्टार पर रिलीज होता है।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed