तान्या मित्तल के रोने-धोने वाले व्यवहार पर भड़के सलमान खान, सुनाई खरीखोटी; कैप्टन के लिए BB 19 में हो रही जंग
Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान तान्या मित्तल को डांटते नजर आ रहे हैं। साथ ही नए कैप्टन के लिए जंग भी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है और दर्शकों की भी रूचि बढ़ रही है। आज शनिवार के दिन शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगी तान्या मित्तल को रो-धोकर सहानुभूति बंटोरने के लिए डांटते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक और प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें कंटेस्टेंट के बीच नए कैप्टन को लेकर जंग होती दिख रही है। जनिए पूरी खबर।
तान्या को सलमान ने सुनाई खरीखोटी
शो के नए प्रोमो में होस्ट और अभिनेता सलमान खान, तान्या मित्तल को डांटते दिख रहे हैं। सलमान ने तान्या से कहा, ‘हमेशा सबकी नजर में बने रहना और सिंपथी कार्ड खेलने का क्या कारण है।’ इसपर तान्या ने कहा, ‘सर मुझे रोना आ गया।’ इसपर अभिनेता ने कहा, ‘अच्छा आपको रोना आ जाता है, जो चीजे लोगों को मामूली लगती हैं, वो आपके लिए कारण बन जाती हैं रोने धोने के लिए। आपको जो करना हैं करें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: अनुपम खेर से लेकर मनोज बाजपेयी तक ने अमिताभ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, नातिन नव्या ने साझा की पोस्ट
कैप्टन के लिए हो रही जंग
बिग बॉस 19 का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें नए कैप्टन के लिए प्रतियोगी भिड़ रहे हैं। अशनूर, नेहल, तान्या और शहबाज के बीच नए कैप्टन के लिए प्रतियोगिता हो रही है। अब उनके कैप्टन बनने की बारी है। नेहल मालती को घर से बाहर करने की बात कह रही हैं। इसपर वो तर्क देती हैं कि वो घर में नई आई हैं, इसलिए मालती को कुछ नियम कानून नहीं पता है। इसके बाद देखा जाता है कि सभी एक-दूसरे को टारगेट करते नजर आ रहे हैं। अब यह देखना होगा कि कौन कैप्टन बनता है। आपको बताते चलें कि रिपोर्ट्स के अनुसार नेहल चुडासमा नई कैप्टन बन चुकी हैं।
आज होगा वीकएंड वार
आज शनिवार के दिन बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होगा, जिसमें कई अहम फैसले होने वाले हैं। शनिवार और रविवार का दिन दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है।