फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 19 new promo released contestants fight for captaincy task ashnoor and farhana argued

Bigg Boss 19: पहले जमकर की पार्टी फिर एक-दूसरे से भिड़े, बिग बॉस के घर मचा बवाल; फरहाना-अशनूर में हुई लड़ाई

Thu, 25 Sep 2025 04:07 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 25 Sep 2025 04:07 PM IST
सार

Bigg Boss 19 New Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें प्रतियोगियों के बीच जोरदार भिड़ंत देखी जा रही है। इसके अलावा अशनूर और फराना में भी खतरनाक लड़ाई देखी गई।

विज्ञापन
Bigg boss 19 new promo released contestants fight for captaincy task ashnoor and farhana argued
फरहाना भट्ट और अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। आज गुरुवार को शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें घरवालों के बीच जमकर बहस होती दिख रही है। इतना ही नहीं अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में भी जबरदस्त भिड़ंत देखी गई। 

विज्ञापन

पहले जमकर की पार्टी पर फिर एक-दूसरे पर बरसे
बिग बॉस 19 के नए प्रोमो की शुरुआत में दिखता है कि अनाउंसमेंट होती है कि प्रतियोगियों का बिग बॉस रेस्तरां में स्वागत है। इसके बाद कंटेस्टेंट्स को पार्टी एंजाय करते देखा जाता है और सभी जोरदार डांस करते हैं। इसके तुरंत बाद दिखता है कि कैप्टेंसी के टास्क में सभी प्रतियोगी एक-दूसरे से कुर्सी छिनने का प्रयास करते हैं। वीडियो में देखा जाता है कि अशनूर कुर्सी पर बैठी हैं और अभिषेक आकर उन्हें गिराने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


अशनूर और फरहाना में हुई जोरदार बहस
आगे प्रोमो में देखा जाता है कि अशनूर कौर, फरहाना भट्ट को कहती हैं कि वो रास्ते का सिर्फ एक रोड़ा हैं। इसके बाद अशनूर, फरहाना को हटाने का प्रयास करती हैं, जिसपर फरहाना कहती हैं, ‘आप मुझे पकड़ नहीं सकती।’ फिर वीडियो में दिखता है कि दोनों के बीच जमकर बहस और धक्का मुक्की होती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: ‘यह सम्मान फिल्म स्वदेश के लिए मिलना चाहिए था’, शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बोले अनुपम खेर

जबरदस्त होगा वीकएंड का वार
इस बार शो में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, अशनूर कौर, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया गया है। अब इन 6 कंटेस्टेंट्स में से कौन इस हफ्ते घर से बेघर होगा ये वीकएंड वार पर पता चलेगा। ये आगामी शनिवार और रविवार बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि प्रतियोगियों के कारनामों की भी रिपोर्ट पेश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed