फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 19 First Weekend Ka Vaar: No Eviction done in Salman Khan show Elimination postponed to next week

Bigg Boss 19: इस हफ्ते सलमान खान ने दर्शकों को दिया बड़ा सरप्राइज, कोई प्रतिभागी नहीं हुआ 'बिग बॉस 19' से बेघर

Sun, 31 Aug 2025 10:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 31 Aug 2025 10:47 PM IST
सार

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का आगाज 24 अगस्त से हुआ। इस वीकएंड पहला 'वीकएंड का वार' एपिसोड प्रसारित हो रहा है। इस बार भी सलमान खान होस्ट की भूमिका में हैं और उन्होंने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 19 First Weekend Ka Vaar: No Eviction done in Salman Khan show Elimination postponed to next week
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। पहले 'वीकएंड का वार' एपिसोड में एक प्रतिभागी को घर से बेघर किए जाने की प्रक्रिया पूरी होनी थी। मगर, सलमान खान ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। इस बार एलिमिनेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, लिहाजा कोई प्रतिभागी घर से बाहर नहीं गया है।

विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों को मिला दूसरा मौका
पहले 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने न सिर्फ दर्शकों को बल्कि प्रतिभागियों को भी चौंका दिया। दरअसल, शो के मेकर्स ने इस बार किसी को घर से नहीं निकालने के फैसला लिया है। उन्होंने शो के नॉमिनेटिड प्रतिभागियों को सूचना दी कि इस बार कोई एविक्शन नहीं हो रहा है। मेकर्स ने सभी को दूसरा मौका देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन

नए एरिया से कराया रूबरू
सलमान ने 'बिग बॉस 19' में 'वर्डिक्ट रूम' के रूप में एक नए एरिया से प्रतिभागियों को रूबरू कराया। इस एरिया में कंटेंस्टेंट को एक नया टास्क दिया गया। उन्होंने घरवालों से पूछा कि उनमें से किसमें सुपीरियरिटी कॉम्प्लेक्स है। इसमें तान्या मित्तल को अशनूर कौर से अधिक बार चुना गया। दरअसल, सलमान खान वर्डिक्ट रूम में तान्या और अशनूर को ही आमने-सामने लेकर आए। सलमान खान ने तान्या मित्तल को डाउन टू अर्थ रहने की सलाह भी दी।

पांच सदस्य हुए नॉमिनेट
पहले वीक में कोई बेघर नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हफ्ते में एविक्शन होगा। इसके लिए नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें इस बार पांच सदस्यों के नाम आए हैं। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए पांच सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। वे सदस्य अवेज दरबार, मृदुल, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक हैं। 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर कलर्स पर और जियो हॉटस्टर पर हो रहा है। जियो हॉटस्टार पर 09 बजे और कलर्स पर 10 बजे देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed