फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 first captain Kunickaa Sadanand wins captaincy task in the house

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' की सत्ता में ये कंटेस्टेंट बना पहला लीडर, सूझ-बूझ से जीत ली कप्तानी

Thu, 28 Aug 2025 11:51 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 28 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

Bigg Boss 19 Captaincy Task: 'बिग बॉस 19' के घर में अब कप्तानी को लेकर पहले टास्क को अंजाम दिया गया है। आखिर कौन बना है घर का पहला कप्तान, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 19 first captain Kunickaa Sadanand wins captaincy task in the house
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

बिग बॉस का नया सीजन शुरू होते ही घर के अंदर सत्ता की लड़ाई तेज हो गई है। शो का इस बार का थीम ‘डेमोक्रेसी’ रखा गया है और इसी वजह से घरवालों को अपना पहला लीडर चुनने का मौका मिला। शुरुआत से ही घर में कामकाज और खाने-पीने को लेकर तनातनी बनी हुई थी, ऐसे में सभी चाहते थे कि कोई एक ऐसा सदस्य सामने आए जो घर को अनुशासन में रख सके। अब 'बिग बॉस 19' को अपना पहला कप्तान मिल गया है, आखिर कौन है वो और कैसे चुना गया, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन


कप्तानी को लेकर हुआ टास्क
पहली कप्तानी की रेस में घरवालों की तरफ से अशनूर, कुनिका और अभिषेक को चुना गया था। टास्क के तहत इन्हें घर की टाइल्स को पेंट करने का काम सौंपा गया। खास बात यह रही कि हर कंटेस्टेंट को एक-एक सब्स्टीट्यूट चुनने की छूट दी गई। अशनूर ने जीशान पर भरोसा जताया जबकि कुनिका ने बसीर को अपना प्रतिनिधि बनाया। बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले पेज 'द खबरी ट्वीट्स' के मुताबिक ये मुकाबला काफी रोमांचक तरीके से चला और आखिरकार कुनिका ने अपने शांत दिमाग और रणनीति के दम पर कप्तानी का खिताब हासिल कर लिया।
विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़ें: Ranveer Singh: छोटे बाल; क्लीन शेव, नए लुक में दीपिका के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे 'धुरंधर' रणवीर सिंह

गौरव और जीशान की बहस
जहां एक ओर कप्तानी टास्क पर सबका ध्यान था, वहीं दूसरी ओर गौरव और जीशान के बीच तकरार ने माहौल को गर्म कर दिया। वजह बनी घर का खाना। जीशान द्वारा मूंगफली खाने पर गौरव ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। अमाल ने इस दौरान जीशान का पक्ष लिया और कहा कि जब बाकी सबने भी खाया तो उन्हें दोषी ठहराना ठीक नहीं। बात यहीं खत्म नहीं हुई, जीशान ने गौरव पर तंज कसते हुए कहा कि वे हमेशा कुछ लोगों को साथ लेकर चलते हैं और अकेले फैसले लेने से बचते हैं। यह नोकझोंक भले ही कप्तानी से जुड़ी न रही हो, लेकिन घरवालों के बीच खींचतान की तस्वीर साफ कर गई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)




कुनिका का कप्तान बनना क्यों खास?
कुनिका सदानंद टीवी और फिल्मों में अपने सशक्त किरदारों के लिए जानी जाती रही हैं। घर के पहले कप्तान के तौर पर उनका चुना जाना इस बात का संकेत है कि वह शुरुआत से ही मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। शो का थीम लोकतंत्र है, इसलिए कप्तान बनना केवल पावर पाना नहीं बल्कि घरवालों को मैनेज करना और सही दिशा देना भी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कुनिका अपने इस रोल को कितनी सफलतापूर्वक निभा पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed