फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 awez darbar proposes nagma mirajkar romantic moment in bigg boss house

Bigg Boss 19: आवेज ने किया अपने प्यार का इजहार, नेशनल टेलीविजन पर नगमा को किया प्रपोज

Sat, 06 Sep 2025 01:28 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 06 Sep 2025 01:28 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Awez Proposes Nagma: 'बिग बॉस 19' के हालिया एपिसोड में आवेज दरबार ने अपनी खास दोस्त नगमा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया। इस खूबसूरत लम्हे को देखने के बाद यूजर्स भी जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं। 

विज्ञापन
bigg boss 19 awez darbar proposes nagma mirajkar romantic moment in bigg boss house
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हर एपिसोड दर्शकों को कभी बहस और तकरार तो कभी दोस्ती और इमोशन का तड़का दिखाता है। लेकिन अब एक ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिसे देखने के बाद घर में रोमांटिक माहौल हो गया। जहां दर्शक रोज झगड़े और गाली-गलौज देखते हैं, वहीं हालिया एपिसोड में घर में फिल्मी अंदाज में प्रपोजल देखने को मिला। शो के कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने अपनी खास दोस्त नगमा मिराजकर को सभी के सामने प्रपोज किया।
विज्ञापन


नगमा के लिए की साज-सजावट
एपिसोड में दिखाया गया कि आवेज ने नगमा के लिए एक सरप्राइज प्लान किया। उन्होंने तरबूज को काटकर दिल के आकार का बनाया और उसे फूलों से सजाकर खास अंदाज में पेश किया। घरवालों को पहले से इस प्लान की भनक थी, इसलिए सबने आवेज का पूरा साथ दिया। अशनूर कौर ने नगमा की आंखों पर पट्टी बांधी और उन्हें गार्डन एरिया तक लेकर आईं। जब पट्टी हटाई गई तो सामने खड़े आवेज गाना गा रहे थे और हाथ में फूल लिए नगमा को देख रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)




ये खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: ‘आप मेरे जीवन के सबसे अच्छे शिक्षक हो’, ऋतिक ने पिता राकेश रोशन को खूबसूरत अंदाज में दी बधाई

घुटनों पर बैठकर किया इजहार
रोमांटिक माहौल तब और भी खास हो गया जब आवेज ने नगमा का हाथ थामा और घुटनों पर बैठकर बोले- 'तुम्हें हमेशा शिकायत रहती है कि मैं आई लव यू नहीं कहता। आज सबके सामने कहता हूं, आई लव यू।' यह सुनते ही नगमा की आंखें नम हो गईं और वो भावुक होकर रो पड़ीं। घर के बाकी सदस्य भी इस खूबसूरत पल को देखते रहे।

सोशल मीडिया पर छाया कपल का रोमांस
एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर इस प्रपोजल की खूब चर्चा हुई। एक यूजर ने लिखा, 'शो का तो पता नहीं, लेकिन आवेज ने नगमा का दिल जीत लिया।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आज के एपिसोड की एंडिंग सबसे खूबसूरत थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed