फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khushi Kapoor and janhvi kapoor praised Arjun Kapoor acting in Singham Again in this style on Bhai Dooj 2024

Arjun Kapoor: भाई दूज पर खुशी कपूर ने दिया अर्जुन कपूर को तोहफा, इस अंदाज में की सिंघम अगेन में अभिनय की तारीफ

Mon, 04 Nov 2024 12:51 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Nov 2024 12:51 AM IST
सार

अभिनेता अर्जुन कपूर को सिंघम अगेन में उनके अभिनय के लिए बॉलीवुड सितारों और प्रशंसकों से तारीफ मिल रही है। अब उनकी बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ की है।

विज्ञापन
Khushi Kapoor and janhvi kapoor praised Arjun Kapoor acting in Singham Again in this style on Bhai Dooj 2024
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। खुशी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाई अर्जुन कपूर की तारीफ की है। अर्जुन कपूर 'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनकी खतरनाक एंट्री दिखाई गई है। इसी एंट्री मूमेंट की फोटो खुशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।
विज्ञापन

Khushi Kapoor and janhvi kapoor praised Arjun Kapoor acting in Singham Again in this style on Bhai Dooj 2024
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
खुशी ने की भाई की तारीफ
फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर के एंट्री मूमेंट की तारीफ कर खुशी ने लिखा, 'वोह...किलर'। खुशी ने अपने भाई की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके साथ ही उन्होंने आग वाला इमोजी भी लगाया है, साथ ही भाई को इस पोस्ट में टैग भी किया है। वहीं, जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर भाई की तारीफ वाली पोस्ट साझा की है, इसमें उनकी एक्टिंग को फिल्म में सराहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Khushi Kapoor and janhvi kapoor praised Arjun Kapoor acting in Singham Again in this style on Bhai Dooj 2024
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है फिल्म
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स वाली फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 43.5 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन थोड़ी गिरावट आई लेकिन फिल्म ने 42.5 करोड़ का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया। अपनी रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 35 करोड़ का बिजनेस किया है। यानी फिल्म भारत में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।
विज्ञापन

Khushi Kapoor and janhvi kapoor praised Arjun Kapoor acting in Singham Again in this style on Bhai Dooj 2024
रणवीर सिंह-सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे आ रहे हैं नजर
फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ अभिनीत और सलमान खान के विशेष कैमियो के साथ, सिंघम अगेन ने देश भर और विदेशों में शानदार शुरुआत की है। रणवीर सिंह की सिम्बा के किरदार में कॉमेडी को फिल्म में पसंद किया जा रहा है। उनके कॉमेडी पंच के कारण फिल्म में इंटरवल के बाद के हिस्से में तो मानो जान ही आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed