Bigg Boss 16: बिग बॉस के फिनाले से पहले प्रियंका ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में मारी बाजी
सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी के फैंस विनर प्रियंका को ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बना रहे हैं। असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद यह सबसे ज्यादा चलने वाला ट्रेंड बन गया है।
विस्तार
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब है। इस हफ्ते दर्शकों का इंतजार खत्म होगा, क्योंकि 12 फरवरी को इस शो का फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसमें इस सीजन के विनर की घोषणा की जाएगी। शो में अब केवल प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टैन ही बचे हैं। इनमें से किसी एक के नाम ही ट्रॉफी होगी। अब खबर आ रही है कि सोशल मीडिया पर यह बताया जा रहा है कि किस कंटेस्टेंट के शो को जीतने के ज्यादा चांस है।
‘बिग बॉस 16’ के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए धरती आसमान एक कर दे रहे हैं। फैंस की यह मेहनत भी बस एक और हफ्ते चलने वाली है। सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के नाम को लेकर कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ फैंस ने ‘बिग बॉस’ के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है।
Pathaan: 'पठान' की पहली हीरोइन रह चुकी हैं कर्नल लूथरा की पत्नी, शाहरुख बोले- अगर उन्हें पता चल गया...
सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी के फैंस विनर प्रियंका को ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बना रहे हैं। असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद यह ट्रेंड सबसे ज्यादा चलने वाला ट्रेंड बन गया है। इस ट्रेंड ने एक मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रियंका अपनी लोकप्रियता के जरिए ‘बिग बॉस’ के पिछले सीजन के लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स को कड़ी मात देती नजर आ रही हैं।
My two queens together 😍❤️🔥#RubinaDilaik #PriyankaChaharChoudhary
PS: No comparison please both are separate personalities and I love them both❤️ pic.twitter.com/vft6hgojwj
My two queens together 😍❤️🔥#RubinaDilaik #PriyankaChaharChoudhary
— ARISING WINNER PRIYANKA (@iamSJian) November 29, 2022
PS: No comparison please both are separate personalities and I love them both❤️ pic.twitter.com/vft6hgojwj
आपको बता दें कि ट्विटर पर फैंस ने ‘बिग बॉस’ के विनर को लेकर प्रडिक्शन भी करना शुरू कर दिया है। फैंस के प्रडिक्शन के अनुसार प्रियंका चौधरी को विनर बताया गया है। शिव ठाकरे रनर अप होंगे और एमसी स्टैन सेकेंड रनर अप। बता दें कि शो में इस बार के वीकेंड का वार में सुम्बुल बेघर हो गईं। वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मानी जाती थीं, मगर फिनाले से पहले ही उनका सफर खत्म हो गया। सुम्बुल सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थीं, जो तीन महीने से ज्यादा समय तक बिग बॉस के घर में टिक पाईं।