फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhuvan Bam Gave Befitting Reply To Pakistani Follower Amid Pakistan India War Tension

Bhuvan Bam: पाकिस्तानी यूजर ने किया अनफॉलो तो भुवन बाम ने दिया करारा जवाब, इंडियन यूजर्स बोले, ‘एक दिल है…’

Mon, 12 May 2025 10:05 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 12 May 2025 10:05 AM IST
सार

इंफ्लुएंसर भुवन बाम को भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी पसंद किया जाता है। हाल ही में इस इंफ्लुएंसर के पाकिस्तानी फॉलोअर्स कम होने लगे हैं। भुवन को इस बात की परवाह नहीं है। हाल ही में उन्होंने एक पाकिस्तानी फॉलोअर के जरिए अनफॉलो किए जाने पर अच्छा जवाब दिया। 

विज्ञापन
Bhuvan Bam Gave Befitting Reply To Pakistani Follower Amid Pakistan India War Tension
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम@

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई पाकिस्तानी लोग भारतीय इंफ्लुएंसर को अनफॉलो कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब भुवन बाम का नाम भी शामिल हो गया। भुवन को एक पाकिस्तानी यूजर ने अनफॉलो करने की बात कही तो इंफ्लुएंसर ने उसे करारा जवाब दिया। इसके बाद से ही भुवन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Bhuvan Bam: 'ताजा खबर 2' को बॉलीवुड के लिए अपना 'ऑडिशन टेप' मानते हैं भुवन, कहा- एंट्री करने में मदद मिलेगी 
विज्ञापन

भुवन को एक पाकिस्तानी फॉलोअर ने किया मैसेज  
एक पाकिस्तानी फॉलोअर ने भुवन बाम को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया, ‘सॉरी भुवन भैया, अनफॉलो।’ इस शख्स के प्रोफाइल पर पाकिस्तानी झंडा लगा था। इस पाकिस्तानी फॉलोअर को भुवन बाम ने भी जवाब दिया। वह लिखते हैं, ‘भाई, अपने देश के साथ खड़े रहने पर अगर फॉलोअर्स कम होते हैं, तो ऐसा ही सही।’ इस बात के जरिए भुवन ने साबित कर दिया कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि पाकिस्तानी लोग उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Bhuvan Bam New Look: भुवन बाम ने करवाई लिप सर्जरी, खुद किया खुलासा; कारण जानकर चौंक जाएंगे आप 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इंडियन यूजर्स ने दिए रिएक्शन 
भुवन बाम का जब यह मैसेज वायरल हुआ तो इंडियन यूजर्स ने उनकी खूब तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा, ‘ये डिजिटल देशभक्ति है।’ वहीं कई यूजर्स ने लिखा है, ‘ भुवन, एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे।’ इस तरह के कई कमेंट्स इंडियन यूजर्स भुवन बाम को लेकर किए। 


कौन है भुवन बाम 
भुवन बाम ने यूट्यूब के जरिए अपना करियर शुरू किया, वह इस प्लेटफॉर्म पर फनी वीडियो बनाते थे। अब बतौर एक्टर वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। ‘ढिंढोरा’ और ‘ताजा खबर’ जैसी सीरीज की हैं। इन सीरीज में भुवन ने लीड रोल निभाए हैं। वह अपना टॉक शो भी चलाते थे, जिसमें शाहरुख खान, एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे सेलिब्रिटी बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed