फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhumi Pednekar Says First Time People Truly Cared About My Look And Appearance In The Royals

Bhumi Pednekar: ‘पहली बार मेरे लुक पर दिया गया ध्यान’, भूमि ने बताया उनके लिए क्यों खास है ‘द रॉयल्स’

Sat, 03 May 2025 01:47 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 03 May 2025 01:47 PM IST
सार

Bhumi Pednekar On The Royals: भूमि पेडनेकर अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जानी जाती हैं। अब अभिनेत्री ने अपनी आगामी सीरीज ‘द रॉयल्स’ को लेकर बात की। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Says First Time People Truly Cared About My Look And Appearance In The Royals
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhumipednekar

विस्तार

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने आगामी शो ‘द रॉयल्स’ को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। वो अपने शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शो में भूमि एक आत्मविश्वासी और खुले विचारों वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। जो उनके बाकी किरदारों से काफी अलग है। अब उन्होंने सीरीज के अपने किरदार और अपने को-स्टार ईशान खट्टर के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर बात की। शो को लेकर एक्ट्रेस का कहना है कि पहली बार स्क्रीन पर उनके लुक पर वाकई ध्यान दिया गया और उनकी देखभाल की गई।

विज्ञापन

‘मेरे लिए रहा नया और अलग अनुभव’
बॉलीवुड हंगामा के साथ अपनी हालिया बातचीत में भूमि पेडनेकर ने सीरीज ‘द रॉयल्स’ को लेकर बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, “यह अनुभव मेरे लिए सबसे अलग था। क्योंकि यह पहली बार था जब मुझे अपने ऑन-स्क्रीन लुक के साथ वास्तव में प्रयोग करने का मौका मिला। पहली बार ऐसे लोग थे जो वास्तव में इस बात की परवाह करते थे कि मैं स्क्रीन पर कैसी दिखती हूं, जो मेरे लिए एक नया और ताजा अनुभव रहा। मैंने कभी भी कट, कट, बाल ठीक नहीं है, ये एंगल, वो एंगल, ऐसा अनुभव किया ही नहीं था। ‘द रॉयल्स’ में ऐसा देखकर मैं वाकई हैरान थी और काफी खुशी मिली।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Met Gala: कब हुई मेट गाला की शुरूआत, क्या है इस बार की थीम और कौन हस्तियां होंगी शामिल? यहां जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मेरे व्यक्तित्व को दर्शाता है सोफिया का किरदार’
इस दौरान भूमि ने अपने किरदार सोफिया को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “सोफिया की भूमिका निभाना, मेरे अपने व्यक्तित्व को दर्शाता है। मैंने कभी किसी किरदार को निभाने में इतना आत्मविश्वास महसूस नहीं किया, जो बदले में दर्शकों के लिए खुल जाता है। मुझे सोफिया का किरदार निभाना बहुत पसंद आया।”


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: ठंडे बस्ते में गई सलमान खान की फिल्म 'गंगा राम', फैंस की नाराजगी बनी वजह?

ईशान खट्टर ने निभाया है लीड रोल
प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित ‘द रॉयल्स’ 9 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस शो में भूमि के साथ ईशान खट्टर और जीनत अमान समेत कई कलाकार नजर आएंगे। एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा सीरीज बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed