फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Met Gala 2025 Know About Theme And Date, Shah Rukh Khan, Kiara Advani To Nicole Kidman On Guests Lists

Met Gala: कब हुई मेट गाला की शुरूआत, क्या है इस बार की थीम और कौन हस्तियां होंगी शामिल? यहां जानें सबकुछ

Sat, 03 May 2025 01:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 03 May 2025 01:20 PM IST
सार

Met Gala 2025: हर साल की तरह इस बार भी मेट गाला अपने शानदार आयोजन के लिए तैयार है। जानिए मेट गाला की थीम से लेकर गेस्ट लिस्ट तक।

विज्ञापन
Met Gala 2025 Know About Theme And Date, Shah Rukh Khan, Kiara Advani To Nicole Kidman On Guests Lists
प्रियंका चोपड़ा-आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण मेट गाला में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फैशन की सबसे बड़ी शाम और सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला में शिरकत करना हर सेलेब्रिटी के लिए एक उपलब्धि की बात होती है। हर साल की तरह इस बार भी मेट गाला वापस आ रहा है। 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में एक बार फिर से मेट गाला की महफिल सजने वाली है। दुनिया भर की मशहूर हस्तियां और डिजाइनर अपनी थीम के अलग-अलग पोशाकों में नजर आएंगे। जानते हैं मेट गाला की इस बार की थीम के बारे में और इसमें कौन-कौन हस्तियां होंगी शामिल।

विज्ञापन

1948 में हुई मेट गाला की शुरूआत
सबसे पहले जिनको नहीं पता उन्हें ये बता दें कि मेट गाला है क्या और इसकी शुरूआत कबसे हुई। मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है, जो हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत साल 1948 में सोसाइटी मिडनाइट डिनर के रूप में हुई थी। इस फैशन शो में देश-विदेश के सितारे एक से बढ़कर एक आउटफिट पहनकर शिरकत करते हैं। अब मेट गाला की गिनती दुनिया के सबसे चर्चित समारोह में होती है।

विज्ञापन

यह है मेट गाला 2025 की थीम
इस बार मेट गाला 2025 की थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ है, जो फैशन के जरिए ब्लैक आइडेंटिटी की अहमियत को दिखाएगा। जबकि इस बार ड्रेस कोड ‘टेलर्ड फॉर यू’ रखा गया है, जिसमें मेन्स वियर और सूटिंग पर ध्यान दिया जाएगा। इस बार की थीम मोनिका एल. मिलर की 2009 की किताब ‘स्लेव्स टू फैशन: ब्लैक डैंडीज्म एंड द स्टाइलिंग ऑफ ब्लैक डायस्पोरिक आइडेंटिटी’ से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन करता है मेट गाला की थीम का चयन
मेट गाला का आयोजन और इसकी अध्यक्षता वोग मैगजीन की एडिटर-इन-चीफ अन्ना विंटोर साल 1995 से कर रही हैं। आमतौर पर इसका आयोजन हर साल मई के पहले सोमवार को किया जाता है। इस बार भी इसका आयोजन इसी दिन पर किया जा रहा है। वहीं मेट गाला की थीम का चयन भी एना विंटोर ही करती हैं। साथ ही मेहमानों का चयन भी एना विंटोर और उनकी टीम करती है।


यह खबर भी पढ़ें: Abida Parveen: पाकिस्तानी सिंगर आबिदा परवीन का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, इन सितारों के नाम हैं शामिल

बास्केटबॉल के दिग्गज लेब्रोन जेम्स करेंगे अध्यक्षता
मेट गाला 2025 की सह-अध्यक्षता अलग-अलग सेलिब्रिटी द्वारा की जाएगी। इनमें अमेरिकी अभिनेता कोलमैन डोमिंगो, ब्रिटिश फॉर्मूला 1 स्टार लुईस हैमिल्टन, रैपर एएसएपी रॉकी, गायक फैरेल विलियम्स और वोग की प्रधान संपादक एना विंटोर के नाम शामिल हैं। जबकि बास्केटबॉल के दिग्गज लेब्रोन जेम्स इस बार मेट गाला के अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Met Gala 2025 Know About Theme And Date, Shah Rukh Khan, Kiara Advani To Nicole Kidman On Guests Lists
निकोल किडमैन और जेंडाया - फोटो : इंस्टाग्राम

दुनिया भर की इन दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद
मेट गाला में सबकी नजरें टिकी होती हैं इसकी गेस्ट लिस्ट पर। हर कोई ये जानना चाहता है कि मेट गाला में कौन-कौन गेस्ट शामिल होंगे। इस बार की भी लिस्ट जो सामने आ रही है, उसमें दुनियाभर की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। अब तक सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार रेड कार्पेट पर जो हस्तियां शामिल होंगी, उनमें जॉय किंग, मिरांडा केर, क्लो सेविग्नी, क्लैरो और एम्मा चेम्बरलेन के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा हॉलीवुड से निकोल किडमैन और जो सलदाना, मोनिका बारबरो, डैमसन इदरीस और मैल्कम वाशिंगटन के भी मेट गाला 2025 में शिरकत करने की उम्मीद है। साथ ही टर्नर-स्मिथ, जैनिक्जा ब्रावो और मॉडल उगबाद अब्दी भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इस बार मेट गाला में पॉप स्टार सबरीना कारपेंटर, जेंडाया, हंटर शेफर, सूकी वॉटरहाउस, हेनरी गोल्डिंग, जेडन स्मिथ और जो बुरो के भी शिरकत करने की उम्मीद है। जबकि नताशा लियोन कथित तौर पर वोग की अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 

यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: कान में अपने डेब्यू को लेकर आलिया भट्ट ने जताई खुशी, बोलीं- ‘पहली बार कुछ भी बहुत खास होता है’

Met Gala 2025 Know About Theme And Date, Shah Rukh Khan, Kiara Advani To Nicole Kidman On Guests Lists
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk

शाहरुख खान करेंगे मेट गाला में अपना डेब्यू !
निगाहें इस बात पर लगी हैं कि बॉलीवुड से कौन-कौन हस्तियां इस बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इस बार बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के मेट गाला में अपना डेब्यू करने की चर्चाएं जोरो पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान सब्यसाची के डिजाइनर कपड़ों में मेट गाला में अपना डेब्यू करने वाले हैं। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के भी पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर चलने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ें: Rakesh Roshan: इस फिल्म का एलान करते समय रो पड़े थे राकेश रोशन, सुनैना बोलीं- मैं भी अपने आंसू नहीं रोक पाई

Met Gala 2025 Know About Theme And Date, Shah Rukh Khan, Kiara Advani To Nicole Kidman On Guests Lists
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
2017 से शामिल हुईं भारतीय हस्तियां
साल 1948 से शुरू हुए मेट गाला में भारतीय सेलिब्रिटीज को पहुंचने में काफी वक्त लगा है। कई विश्व प्रसिद्ध स्टार्स देने के बावजूद मेट गाला में इंडियन सेलिब्रिटीज को शामिल होने का मौका साल 2017 से मिला है। साल 2017 में भारत की ओर से पहली बार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2023 में आलिया भट्ट ने इस शो में डेब्यू किया था। अब 2025 में कियारा आडवाणी डेब्यू करने की चर्चाएं जोरो पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed