Bhootni: वर्जिन ट्री की आत्मा से कुंवारों को बचाएंगे संजू बाबा, ‘भूतनी’ के ट्रेलर में मोहब्बत से डरे लोग
Bhootni Trailer: सनी सिंह, संजय दत्त और मौनी रॉय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूतनी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और साइंस-फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं यह कब रिलीज होगी।
विस्तार
संजय दत्त और मौनी रॉय की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूतनी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक हॉरर, कॉमेडी और साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें डर, हंसी-मजाक और विज्ञान का मिश्रण दर्शकों को देखने को मिलेगा। लंबे समय से इस फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे थे।
‘नागिन’ के बाद भूतनी बनीं मौनी रॉय
मौनी रॉय के करियर ने एकता कपूर के धारावाहिक ‘नागिन’ से उड़ान शुरू की। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने फिल्मों का रुख किया। अब वह सिद्धांत सचदेव निर्देशित ‘भूतनी’ फिल्म में भूतनी के किरदार में नजर आ रही हैं। सामने आए ट्रेलर में अभिनेत्री वर्जिन ट्री की आत्मा के किरदार में नजर आई हैं। यह आत्मा सिर्फ कुंवारे लड़कों को ही पकड़ती है। हालांकि, वह हरी आत्मा के किरदार में हैं, जो लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाती है। वहीं, पलक तिवारी लाल आत्मा के किरदार में नजर आई हैं, जो ज्यादा खतरनाक हैं। दोनों ही अपनी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए भटक रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Hamdan Ballal: लोगों के विरोध के बाद ऑस्कर अकादमी को मांगनी पड़ी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला
‘बाबा’ बने संजय दत्त
फिल्म में संजय दत्त तांडव बाबा के किरदार में नजर आएंगे, जो लोगों को भूतों से मुक्ति दिलाते हैं। ट्रेलर में अभिनेता को विज्ञान का उपयोग करते हुए भी देखा जा सकता है। ट्रेलर में अभिनेता की शानदार कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलती है। उम्मीद है कि वह अपनी अहम भूमिका से सभी को प्रभावित करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: AI in Bollywood: गानों के बाद अब संवादों के लिए एआई का इस्तेमाल, स्टार किड्स के हिंदी उच्चारण को लेकर उठे सवाल
‘भूतनी’ स्टार कास्ट और रिलीज डेट
इस फिल्म में सनी सिंह, संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, आसिफ खान और बेयूनिक ने अहम किरदार निभाया है। सिद्धांत सचदेव ने इसका निर्देशन किया है। सनी सिंह ने अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा, "भूतनी मेरी किसी भी फिल्म से अलग है। यह कॉमेडी और हॉरर का कंबीनेशन है। मुझे लगता है कि दर्शकों यह पसंद आएगी। इतनी शानदार टीम के साथ काम करना वाकई बहुत मजेदार रहा।" यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.