फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan Anees Bazmee tripti dimri Cut Cake With Crew Members during Film Wrap up

Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग हुई खत्म, कार्तिक आर्यन ने केक कटिंग के साथ साझा की तस्वीरें

Fri, 02 Aug 2024 11:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 02 Aug 2024 11:33 AM IST
सार

निर्देशक अनीज बज्मी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस जानकारी से कार्तिक के प्रशंसक बेहद खुश हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' की पूरी टीम के साथ कार्तिक और अनीज ने केक काटकर फिल्म का रैप अप किया। इस शानदार पल को कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan Anees Bazmee tripti dimri Cut Cake With Crew Members during Film Wrap up
फिल्म 'भूल भुलैया 3' रैप अप - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'भूल भुलैया 3' को लेकर एक अहम जानकारी आई है कि अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर फिल्म में अहम रोल निभा रहे कार्तिक आर्यन और निर्देशक अनीस बज्मी ने क्रू के सभी सदस्यों के साथ मिलकर केक काटा और फिल्म के रैपअप की घोषणा की। इस जानकारी से कार्तिक और 'भुल भुलैया 3' के प्रशंसक खुशी से झूम रहे हैं क्योंकि अब उनको यह यकीन हो गया है कि यह फिल्म अब अपने निर्धारित समय पर रिलीज हो जाएगी और अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan Anees Bazmee tripti dimri Cut Cake With Crew Members during Film Wrap up
फिल्म 'भूल भुलैया 3' रैप अप - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित सहित मल्टीस्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस दिवाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जिससे प्रशंसक बेहद खुश हैं। बीते गुरुवार को निर्माताओं ने लगभग 75 दिनों की शूटिंग के बाद फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की। शूटिंग के आखिरी दिन कार्तिक और उनके निर्देशक अनीस बज्मी ने क्रू मेंबर्स के साथ एक बड़ा केक काटा। या यूं कह सकते है कि उन्होंने फिल्म के आखिरी शेड्यूल पूरा होने का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan Anees Bazmee tripti dimri Cut Cake With Crew Members during Film Wrap up
फिल्म 'भूल भुलैया 3' रैप अप - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म के रैप अप का वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, "अरे पगलो... फिल्म का रैप अप 'भूल भुलैया3'... हवेली का दरवाजा एक बार फिर खुलने के लिए तैयार हो चुका है.. इस दिवाली पर मिलते हैं।" वहीं कार्तिक की इस पोस्ट पर तृप्ति डिमरी ने लाल रंग के हार्ट इमोजी बनाएं। कार्तिक की इस पोस्ट के बाद प्रशंसक लगातार उनके वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हर हर महादेव', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'सुपर एक्साइटेड', एक और यूजर ने लिखा, 'हवेली के दरवाजे के साथ रुह बाबा के राज भी खुल जाएंगे।' एक और यूजर ने लिखा, 'मैं मंजूलिका के साथ रुह बाबा को देखने के लिए बेकरार हूं।' एक और यूजर ने लिखा, 'आपकी भूल भुलैया 2 मैंने कम से कम 45 बार देख चुका हूं.. मुझे हर बार नई लगी।'

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan Anees Bazmee tripti dimri Cut Cake With Crew Members during Film Wrap up
फिल्म 'भूल भुलैया 3' रैप अप - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक के अलावा फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी अहम भूमिका नें नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें इस साल की शूटिंग मार्च में शुरू हुई थी। फिल्म की शूटिंग कई लोकेशन में की गई है, जिसमें टीम ने पिछले चार महीनों में स्टूडियो सेट और वास्तविक स्थानों पर कड़ी मेहनत की। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम आज यानी 2 अगस्त से शुरू हो चुका है। दर्शक 'भूल भुलैया 3' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, साथ ही उनको उम्मीद है कि यह फिल्म 'भूल भुलैया 1' और 'भूल भुलैया 2' से कहीं ज्यादा कॉमेडी और हॉरर का तड़का लेकर आएगी। 
 

Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan Anees Bazmee tripti dimri Cut Cake With Crew Members during Film Wrap up
फिल्म 'भूल भुलैया 3' रैप अप - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग पूरी होने के बाद, कार्तिक आर्यन अब मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा कार्तिक निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टेन इंडिया' में नजर आएंगे। यह फिल्म एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता द्वारा किया जा रहा है।  इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कैप्टेन के अवतार में नजर आएंगे। 
Ajay Devgn: अजय का 'आस्क मी सेशन', जानिए पसंदीदा क्रिकेटर, तब्बू से कैसा है उनका रिश्ता, काजोल की दिलचस्प बात

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed