फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Subhash Chandra Tiwari Death Bhojpuri director found dead in hotel room in UP Uttar Pradesh

Subhash Chandra Tiwari: सुभाष चंद्र तिवारी का निधन, यूपी के होटल के कमरे में मृत पाए गए भोजपुरी निर्देशक

Thu, 25 May 2023 08:12 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 25 May 2023 08:12 AM IST
सार

भोजपुरी निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी का निधन हो गया है। वह अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए। वह फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ उत्तर प्रदेश के एक होटल में ठहरे हुए थे।

विज्ञापन
Subhash Chandra Tiwari Death Bhojpuri director found dead in hotel room in UP Uttar Pradesh
सुभाष चंद्र तिवारी - फोटो : social media

विस्तार

सिनेमा की दुनिया से बीते तीन-चार दिनों से लगातार चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। जहां टीवी जगत ने अपने तीन नगीनों को खो दिया है, वहीं आज भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ होटल तिरुपति में ठहरे हुए थे। यूपी पुलिस के मुताबिक, सुभाष ने 24 मई को आखिरी सांस ली।

विज्ञापन

पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
भोजपुरी फिल्मों के निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वह यहां अपनी पूरी टीम के साथ एक होटल में ठहरे थे। इसी होटल के कमरे में वह मृत पाए गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवीर सिंह ने एएनआई को बताया, 'उनके शरीर पर कोई घाव दिखाई नहीं दे रहा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जांच की जाएगी।'
विज्ञापन

Zara Hatke Zara Bachke: ‘तुम्हारा ब्रेकअप कब?’ भरी महफिल में निर्माता ने विक्की कौशल से पूछा सवाल, और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते थे सुभाष
सुभाष चंद्र तिवारी महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार और मृत्यु के कारण के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं आई है।  यह खबर लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता नितीश पांडेय के महाराष्ट्र के इगतपुरी के एक होटल में अंतिम सांस लेने के कुछ घंटे बाद आई है। 
Stars In Sports: एक्टिंग के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी माहिर हैं ये सितारे, कोई है बॉक्सर तो कोई एथलीट

इंडस्ट्री के लिए काफी मुश्किल दौर
मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए बीते कुछ दिन काफी कठिन रहे हैं। चंद दिनों के अंतराल में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री ने चार होनहार शख्सियतों को खो दिया। युवा टेलीविजन अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का 22 मई को निधन हो गया। एक दिन बाद, 'साराभाई बनाम साराभाई' अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय ने एक सड़क दुर्घटना में अंतिम सांस ली। वहीं 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से नितीश पांडे की भी बीते दिन मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज 25 मई को मुंबई में होगा।
Bollywood Party: बॉलीवुड की स्टार-स्टडेड पार्टी से खुद को दूर रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed