फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Nirahua Hindustani 4 Online Release: dinesh lal yadav and Aamrapali dubey bhojpuri movie Goes Viral

Nirahua Hindustani 4: सिनेमाघरों के बाद अब ऑनलाइन गर्दा काट रही 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4', जानिए कहां देखें?

Mon, 09 Jun 2025 02:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

Nirahua Hindustani 4 Online Release: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' बीते वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब इसे ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Nirahua Hindustani 4 Online Release: dinesh lal yadav and Aamrapali dubey bhojpuri movie Goes Viral
'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे अभिनीत फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' साल 2024 में थिएटर्स में रिलीज हुई। दर्शकों से इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। कुछ दर्शक इस फिल्म की ऑनलाइन रिलीज के इंतजार में थे, जो पूरा हो गया है। इस फिल्म को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यहां भी यह गर्दा काट रही है।

विज्ञापन

Nirahua Hindustani 4 Online Release: dinesh lal yadav and Aamrapali dubey bhojpuri movie Goes Viral
'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'निरहुआ हिंदुस्तानी 5' की डिमांड शुरू
15 अगस्त 2024 को 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' यूपी-बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कल रविवार 8 जून को इसे ऑनलाइन रिलीज किया गया है, जहां दर्शकों से इसे जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिला है। रिलीज के एक दिन में ही फिल्म को अब तक 14 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और साथ ही 'निरहुआ हिंदुस्तानी 5' की डिमांड भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nirahua Hindustani 4 Online Release: dinesh lal yadav and Aamrapali dubey bhojpuri movie Goes Viral
'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' - फोटो : वीडियो ग्रैब

ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में दिनेश लाल और आम्रपाली के अलावा सारा लॉकेट, ब्रिजेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, पारुल प्रिया,अमित शुक्ला और अयाज खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। आम्रपाली और दिनेश लाल की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आई है।

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल का नया गाना रिलीज, महिमा सिंह के साथ लगाए ठुमके, जानिए यूजर्स का रिएक्शन

विज्ञापन

Nirahua Hindustani 4 Online Release: dinesh lal yadav and Aamrapali dubey bhojpuri movie Goes Viral
'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' - फोटो : वीडियो ग्रैब

2014 में आई पहली फिल्म
लोकप्रिय फ्रेंचाईजी की पहली कड़ी साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इसके तीन पार्ट आ चुके हैं। हर कड़ी में कहानी अलग देखने को मिली है। भोजपुरी इंडस्ट्री की यह सबसे सफल फ्रेंचईजी साबित हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी 'निरहुआ हिंदुस्तानी 5' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed