फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Shilpi Raj and Rakesh Tiwari starrer new song release video

Shilpi Raj: रिलीज होते ही शिल्पी राज के नए गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग, एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन ने लूटी महफिल

Sun, 30 Apr 2023 10:22 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 30 Apr 2023 10:22 AM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज और सिंगर राकेश तिवारी का लेटेस्ट गाना 'दिलवा शीशी मे' इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस गाने ने आते ही अच्छे खासे व्यूज बटोर लिए हैं।  

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Shilpi Raj and Rakesh Tiwari starrer new song release video
दिलवा शीशी मे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा जगत को अपनी आवाज के जादू से भरने वाली फेमस सिंगर शिल्पी राज और सिंगर राकेश तिवारी का आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शिल्पी और राकेश उन सिंगर्स में हैं, जिनके गाने आए दिन रिलीज होने के साथ ही यूट्रयूब पर धमाल मचाते हैं। इसी बीच अब दोनों का एक और धमाकेदार लोकगीत रिलीज हो गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल से जारी किया गया है। इस लोकगीत का टाइलट ‘दिलवा शीशी मे' है।

विज्ञापन
Trending Videos

शिल्पी राज और राकेश तिवारी के लोकगीत ‘दिलवा शीशी मे' भोजपुरी सिनेमा की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। गाने में माही के लुक और डांस को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘दिलवा शीशी मे‘ माही ब्लैक कलर के आउटफिट में कहर ढाती नजर आ रह है। माही ने अपने डांस से इस गाने में जान डाल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Shilpi Raj and Rakesh Tiwari starrer new song release video
दिलवा शीशी मे - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ऐसे है गाने के बोल

गाने में एक प्रेमी जोड़ी दिखाया गया है, जिसमें प्रेमिका माही अपने प्रेमी से कहती हुई नजर आ रही है कि प्यार कहिला के ना हो निभावे के पड़े…मिले जब जब बुलाइव आवे के पड़ी…अरे इतना गुस्सा..तोहके जब जब बुलाइव मिले आवे के पड़ी..अरे ई हर बात बोलदी ऋषि में काटके करेजा दिल लेले जा शीशी में। गाने में माही श्रीवास्तव के हाओ भाव दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने के लिए काफी है। वही इनकी एक एक अदा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। गाने में यही भारतीय परिधान में एक दम बला की खूबसूरत लग रही है।

विज्ञापन

माही के साथ राकेश तिवारी आए नजर 

गाने में माही श्रीवास्तव के साथ राकेश तिवारी भी बीच-बीच में नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी गाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। दोनों की जोड़ी एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर रही है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'दिलवा शीशी मे' को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सुपर सिंगर राकेश तिवारी ने साथ मिलकर गाया है। गाने को सूरज बेदर्दी ने लिखा है। इसका संगीत त्रिभुवन यादव ने दिया है और निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। गाने का मिक्स मास्टर त्रिभुवन यादव, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिट दीपक पंडित और डीआई रोहित ने किया है।

यह भी पढ़ें: गहने गिरवी रख जब कर्ज में डूबने वाले थे राज कपूर, तब ऋषि ऐसे बने पिता का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed