{"_id":"6371d753e0dd4326ad17ddd3","slug":"bhojpuri-actress-sambhavna-seth-got-lakh-rupees-scammed-by-contractor-reveals-shocking-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhavna Seth: संभावना सेठ ने सजाया था खूबसूरत घर का सपना, ठेकेदार ने लगाया लाखों का चूना","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Sambhavna Seth: संभावना सेठ ने सजाया था खूबसूरत घर का सपना, ठेकेदार ने लगाया लाखों का चूना
Mon, 14 Nov 2022 11:22 AM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:22 AM IST
सार
संभावना सेठ ने हाल ही में एक नया घर खरीदा था। संभावना ने बताया कि जिस कॉन्ट्रैक्टर उन्होंने घर के इंटीरियर डेकोरेशन के लिए हायर किया था, वो अब आ नहीं रहा है। जिसको लेकर संभावना काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं। पिछले दिनों उनकी बीमारी को लेकर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अभिनेत्री काफी परेशान नजर आ रही थीं। हाल ही में संभावना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में बता रही हैं। संभावना सेठ ने अपने व्लॉग में बताया है कि वह एक स्कैम का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह उनके ठेकेदार ने उन्हें लाख रुपये का चूना लगा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल संभावना सेठ ने हाल ही में एक नया घर खरीदा था। संभावना ने बताया कि जिस कॉन्ट्रैक्टर उन्होंने घर के इंटीरियर डेकोरेशन के लिए हायर किया था, वो अब आ नहीं रहा है। कभी कह रहा है कि मैं बीमार हूं कभी इधर-उधर के बहाने बनाकर टाल देता है। संभावना ने बताया कि वह ठेकेदार को पूरे पैसे एडवांस में दे चुकी हैं, लेकिन तभ भी वह काम करने में आनाकानी कर रहा है। बता दें कि संभावना और उनके पति का एक यूट्यूब चैनल है, जिसपर वह अपने वीडियोज साझा करती हैं, लेकिन हाल ही में शेयर किए वीडियो में वह भड़कती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संभावना कहती हैं आप किसी पर भरोसा करो और वो आपको धोखा देकर चला जाता है। संभावना ने वीडियो में ये भी कहा है कि अगर कोई कॉन्ट्रैक्टर आपके पास आता है और कहता है कि मैंने संभावना के घर पर काम किया है, तो उसे बिल्कुल मत रखिए। संभावना ने ये भी बताया कि उसे पता था कि हमारे बीच में क्या तय हुआ था फिर भी उसने हमें धोखा दिया। वीडियो में संभावना और अविनाश दोनों ही ठेकेदार पर भड़क जाते हैं और अभिनेत्री पुलिस कंप्लेन की बात करने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें- Karan Johar: करण जौहर ने शेयर किया 'डिस्को दीवाने' का तीसरा वर्जन! वीडियो में नजर आए निर्माता के दोनों बच्चे
अविनाश कहते हैं कि इस कदर काम अधूरा पड़ा है कि न तो मैं अपना काम ठीक से कर पा रहा हूं, बिजली के बोर्ड नहीं लगे हैं, दरवाजों में हैंडिल नहीं हैं। अविनाश ने कहा कि वो हमें 12 तारीख को काम पूरा करके देने वाला था, लेकिन अब तक नहीं आया है। संभावना ने कहा इन लोगों को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा हमें पुलिस कम्प्लेंट करनी चाहिए। मेरे पास आधार कार्ड भी है, पूरे साइन, पेपर्स सब हैं कि मैंने कितने पैसे दिए हैं, तो करना चाहिए। हालांकि बाद में दोनों ने कंप्लेन करने से मना कर दिया।