फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Rani Chatterjee begins Shoot of new film up wali bihar wali shares video

रानी चटर्जी के हाथ लगी एक और फिल्म, पूजा-मुहूर्त के साथ शुरू की शूटिंग; मजेदार है टाइटल

Wed, 05 Nov 2025 05:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Nov 2025 05:31 PM IST
सार

Rani Chatterjee New Film: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी के लिए यह साल शानदार रहा है। बैक टू बैक उन्होंने कई फिल्मों की शूटिंग की है। अब एक और फिल्म उनकी झोली में गिरी है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee begins Shoot of new film up wali bihar wali shares video
रानी चटर्जी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने 03 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद वे तुरंत वर्क मोड पर एक्टिव हो गई हैं। आज बुधवार से उन्होंने एक नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का टाइटल है, 'यू पी वाली बिहार वाली'। रानी ने फिल्म के मुहूर्त की झलकियां शेयर की हैं।

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee begins Shoot of new film up wali bihar wali shares video
रानी चटर्जी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं- 'बहुत प्यारी कहानी और किरदार'
अभिनेत्री रानी ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म के मुहूर्त का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रानी चटर्जी फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ पूजा में हिस्सा ले रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'नई फिल्म की शुरूआत मेरी पसंदीदा टीम के साथ। 'यू पी वाली बिहार वाली', बहुत प्यारी कहानी और किरदार, जिसमें मेरे सह कलाकार संजना प्रशांत आलोक हैं। फिल्म के निर्देशक मंजुल जी हैं और फिल्म के निर्माता है संदीप जी मंजुल जी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee begins Shoot of new film up wali bihar wali shares video
रानी चटर्जी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने दी रानी को बधाई
रानी की इस फिल्म का टाइटल काफी दिलचस्प है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें यूपी और बिहार दोनों की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी भी शायद इसी पर आधारित हो। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रहे हैं। रानी के अलावा इस फिल्म में संजय पांडे, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान नजर आएंगे। फिल्म के एलान पर रानी के फैंस उत्साहित हैं और अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

2004 में किया था रानी ने डेब्यू
साल 2025 रानी के करियर के लिए शानदार रहा है। उन्होंने कई फिल्में दी हैं, जिनमें 'सुहागिन', 'चुगलखोर बहुरिया', 'परिणय सूत्र', 'प्रिया ब्यूटी पार्लर' और 'अम्मा' के नाम शामिल हैं। रानी चटर्जी के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में अपने करियर की शुरुआत 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed