अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार अभिनेत्री के चर्चा में होने का कारण कोई विवाद नहीं बल्कि उनका नया रिलीज हुआ गाना 'यूपी बिहार लूटने' है। यह गाना बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के मशहूर गाना 'यूपी बिहार लूटने' को भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है, जो रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर मुद्दसर खान ने सुपर स्टार अक्षरा सिंह को लेकर रीक्रिएट किया है।
Bhojpuri Song: शिल्पा के बाद अब भोजपुरी की यह हसीना आईं यूपी-बिहार लूटने, इंटरनेट पर गाने ने उड़ाया गर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के लिए अक्सर ही सुर्खियों बटोरती रहती हैं। अब एक फिर अक्षरा सिंह ने अपने गाना वीडियो के जरिए बवाल मचा दिया है। गाने की मेकिंग बेहद अलग अंदाज में हुई है। इस डांस नंबर ने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है। अक्षरा सिंह पर फिल्माए इस गाने को टी-सीरिज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
इस गाने में मुद्दसर खान ने अक्षरा सिंह को धांसू लुक दिया है, जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है और इसकी खूब वाहवाही भी हो रही है। कहना गलत नहीं होगा कि साल 1999 में आई फिल्म 'सूल' के चार्ट बस्टर गाने 'यूपी बिहार लूटने' ने एक बार फिर से धूम मचा दी थी। इस गाने में तब शिल्पा शेट्टी का जादू खूब देखने को मिला था और अब वही जादू अक्षरा सिंह से भी देखने को मिल रहा है।
बता दें कि गाना 'यूपी बिहार लूटने' को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजित मंडल हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं। इसके निर्देशक मुदस्सर खान हैं और कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही की है। डीओपी चेतन ढोली, कार्यकारी निर्माता मोईन खान हैं। प्रोडक्शन हेड प्रवीण आचार्य हैं। सहायक कोरियोग्राफर उपनाम कलनाड कादर, दर्शन मांदलिया और चांदनी नैथानी हैं।
बता दें कि, भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वालीं अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए मजेदार-फनी वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। अक्षरा सिंह हिंदी टीवी पर भी अपना दम दिखा चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़ें: जूनियर एनटीआर के बाद अकादमी की एक्टर सूची में जुड़ा राम चरण का नाम, गौरवान्वित हुए समस्त देशवासी