फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Actor Pawan Singh and Kalpana Patowary New Bhojpuri Song Arrah Ke Othlali trending on youtube

Pawan Singh Song: पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'आरा के ओठलाली' उड़ा रहा गर्दा, दो दिन में बटोर लिए इतने लाख व्यूज

Tue, 07 Jan 2025 05:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jan 2025 05:22 PM IST
सार

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर यानी 5 जनवरी को उनका नया गाना रिलीज हुआ। यूट्यूब पर यह गर्दा उड़ा रहा है।

विज्ञापन
Actor Pawan Singh and Kalpana Patowary New Bhojpuri Song Arrah Ke Othlali trending on youtube
पवन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फैंस को तोहफा दिया। उनका गाना 'आरा के ओठलाली' रिलीज हुआ। गाने की रिलीज को दो दिन हो चुके हैं और यह गाना यूट्यूब पर बवाल काट रहा है। यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में यह पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा व्यूज बटोरने के मामले में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन

Actor Pawan Singh and Kalpana Patowary New Bhojpuri Song Arrah Ke Othlali trending on youtube
Arrah Ke Othlali - फोटो : वीडियो ग्रैब

अब तक बटोरे कितने व्यूज?
पवन सिंह का यह गाना 'सारेगामा हम भोजपुरी' चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने को पवन सिंह और मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने तैयार किया है। पवन सिंह का 'आरा के ओठलाली' गाना यूट्यूब के म्यूजिक कैटेगरी में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। इसे अब तक 78 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Pawan Singh and Kalpana Patowary New Bhojpuri Song Arrah Ke Othlali trending on youtube
पवन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

सोनन मलिक के साथ जमी केमिस्ट्री
'आरा के ओठलाली' गाना पवन सिंह और अभिनेत्री सोनम मलिक फिल्माया गया है। यह सोनम का भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू भी है। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की दिख रही है। गाने की सफलता पर पवन सिंह ने अपने फैंस का शुक्रिया जताया है। 

ये खबर भी पढ़ें:
Nayanthara: क्यों विवादों में आई नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री? कॉपीराइट से कानूनी नोटिस तक जानिए पूरी कहानी

विज्ञापन

बॉलीवुड के इस गाने को दी आवाज
5 जनवरी 1986 को जन्मे पवन सिंह भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ कमाल के सिंगर भी हैं। भोजपुरी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी उनकी सुरीली आवाज का हुनर पहुंच चुका है। फिल्म ‘स्त्री 2’ का‘आई नहीं’ गाना उन्होंने गाया है, जो खूब हिट रहा है। एक्टर की चर्चित फिल्मों की बात करें तो इनमें प्रतिज्ञा, सत्या, क्रैक फाइटर, राजा, शेर सिंह, मेरा भारत महान और हर हर गंगे का नाम शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें:
TRP Rating: छह साल बाद लौटे सीआईडी को मिला दर्शकों का प्यार, पहले ही हफ्ते में अमिताभ के शो केबीसी को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed