फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shivaji Satam Aditya Srivastava tv show CID left amitabh bachchan Kaun Banega Crorepati behind In TRP Rating

TRP Rating: छह साल बाद लौटे सीआईडी को मिला दर्शकों का प्यार, पहले ही हफ्ते में अमिताभ के शो केबीसी को पछाड़ा

Tue, 07 Jan 2025 04:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jan 2025 04:49 PM IST
सार

TRP Rating: शो 'सीआईडी' करीब छह साल बाद एक बार फिर शुरू हो चुका है। टीआरपी के मामले में यह गदर काट रहा है। पहले ही हफ्ते इसने अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को पटखनी दे दी है।

विज्ञापन
Shivaji Satam Aditya Srivastava tv show CID left amitabh bachchan Kaun Banega Crorepati behind In TRP Rating
सीआईडी-केबीसी16 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करीब छह साल बाद 'सीआईडी' शो ने वापसी की है। वापसी भी दमदार हुई है। टीआरपी के मामले में 'सीआईडी' छा गया है और पहले ही हफ्ते इसने अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को पीछे छोड़ दिया है। करीब छह साल बाद 'सीआईडी' 21 दिसंबर को शुरू हुआ है। बीते साल के 52वें हफ्ते की टीआरपी सूची में इसने 'केबीसी' को काफी पीछे छोड़ते हुए अपनी जगह सुरक्षित की है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

पुरानी कास्ट के साथ दमदार वापसी
सीआईडी में इस बार भी पुरानी आइकॉनिक कास्ट ही नजर आ रही है। एसीपी प्रद्युमन के रोल में शिवाजी साटम अपने दमदार अंदाज में दिखे हैं। वहीं इंस्पेक्टर दया की भी धांसू झलक दिख रही हैं। इंस्पेक्टर अभिजीत के रोल में आदित्य श्रीवास्तव का अंदाज फिर दर्शकों का दिल जीत रहा है। बीते साल के 52वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट के मुताबिक सीआईडी ने 'केबीसी 16' को 18 पायदान पीछे छोड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें:
Wamiqa Gabbi: बेबी जॉन के बाद G2 में नजर आएंगी वामिका गब्बी, जासूसी थ्रिलर में अदिवी-इमरान के साथ जमेगी जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

कई शो से आगे निकला 'सीआईडी'
साल 2024 के आखिरी हफ्ते के सबसे लोकप्रिय 25 धारावाहिकों की टीआरपी लिस्ट में सामने आया है कि 'सीआईडी' शो ने कई मशहूर टीवी शोज को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में केबीसी भी शामिल है। इसके अलावा सारेगामापा, जमाई नंबर 1, पुष्पा इम्पॉसिबल, तेनाली रामा, इंडियन आइडल, भाग्यलक्ष्मी जैसे शो भी शामिल हैं। यह लिस्ट 15 साल से 50 साल के लोगों के बीच ए, बी और सी श्रेणी के शहरों में प्रसारित होने वाले शोज की है।

ये खबर भी पढ़ें:
Nayanthara: क्यों विवादों में आई नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री? कॉपीराइट से कानूनी नोटिस तक जानिए पूरी कहानी

विज्ञापन

1998 में शुरू हुआ सफर
'सीआईडी' शुरू से ही दर्शकों के बीच पसंदीदा शो रहा है। यह शो साल 1998 में शुरू हुआ। 21 साल सफलतापूर्व प्रसारित होने के बाद साल 2018 में यह शो बंद हो गया था। फिर छह साल के अंतराल के बाद बीते वर्ष दिसंबर में फिर इसने वापसी की है। पहले ही हफ्ते इसने करिश्मा दिखा दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि आगे भी यह निरतंरता बनी रहती है या नहीं! सीआईडी हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है।

ये खबर भी पढ़ें:
Bollywood Actress: पूनम सिन्हा से लेकर सनी लियोनी तक, जुड़वां बच्चों की मां बन चुकी हैं ये अदाकाराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed