फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bhojpuri star Khesari Lal Yadav and Neelam Giri New Song Kamar Damage goes viral gets Massive views

Khesari Lal Yadav: इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा खेसारी का नया गाना 'कमर डैमेज', एक ही दिन में बटोरे इतने व्यूज

Fri, 23 Aug 2024 01:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Aug 2024 01:02 PM IST
सार

इस गाने में खेसारी और नीलम काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गानों में जैसा अक्सर होता है, इस गाने में भी काफी तड़क-भड़क है

विज्ञापन
bhojpuri star Khesari Lal Yadav and Neelam Giri New Song Kamar Damage goes viral gets Massive views
'कमर डैमेज' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इस वक्त अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। यह गाना कल गुरुवार को रिलीज हुआ है और एक ही दिन में इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। 'कमर डैमेज' गाना खेसारी और मशहूर अदाकारा नीलम गिरी पर फिल्माया गया है। दोनों के जबर्दस्त डांस मूव्स खूब  पसंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

bhojpuri star Khesari Lal Yadav and Neelam Giri New Song Kamar Damage goes viral gets Massive views
'कमर डैमेज' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

एक करोड़ पार पहुंची व्यूज की संख्या
इस गाने में खेसारी और नीलम काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गानों में जैसा अक्सर होता है, इस गाने में भी काफी तड़क-भड़क है। कल ही रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 1 करोड़ 12 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल ने गाया है और इसमें वे ही नजर भी आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

bhojpuri star Khesari Lal Yadav and Neelam Giri New Song Kamar Damage goes viral gets Massive views
'कमर डैमेज' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

युवाओं के बीच हिट हुआ गाना
'कमर डैमेज' गाने के बोल कुन्दन प्रीत ने लिखे हैं। संगीतकार प्रियांशु सिंह ने गाने को धमाकेदार धुनों से सजाया है। वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जिन्होंने गाने में बेहतरीन विजुअल्स और कोरियोग्राफी के जरिए इसे और भी आकर्षक बनाया है। इस गाने को आराध्या फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, जिसके निर्माता बंटी यादव हैं। गाने के प्रमोशन की जिम्मेदारी पीआरओ रंजन सिन्हा ने संभाली है। युवाओं के बीच यह गाना काफी हिट हो रहा है।

विज्ञापन

bhojpuri star Khesari Lal Yadav and Neelam Giri New Song Kamar Damage goes viral gets Massive views
'कमर डैमेज' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

फैंस ने की जमकर तारीफ
गाना हिट होने के बाद खेसारी ने अपने इंस्टा पोस्ट पर भी एक रील शेयर की है। इसमें वे अपने इसी गाने पर नीलम के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'यह हिट मशीन की लहर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गजब भैया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया ग्लोबल ट्रेंडिंग स्टार हैं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed