भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने साझा की छठ पर्व की तस्वीरें, सृष्टि पाठक ने गाया भक्ति गीत
Bhojpuri Actress Celebrate Chhath Festival: आज छठ पर्व का आखिरी दिन है। कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने श्रद्धा और भक्ति से छठ पर्व मनाया। अक्षरा सिंह और सृष्टि पाठक ने पर्व के आखिरी दिन छठ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।
विस्तार
अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। पिछले कुछ दिनों से वह छठ पर्व मनाने में व्यस्त थीं। छठ पर्व के आखिरी दिन अक्षरा सिंह के अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि पाठक ने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की, जिसमें छठ पर्व की प्यारी यादें समेटी गई हैं।
अक्षरा सिंह ने छठ की तस्वीरें साझा की
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर छठ पर्व की तैयारियों से लेकर घाट पर अर्ध्य देने तक की तस्वीरें साझा की हैं। परिवार के लोग भी इन तस्वीरों में शामिल नजर आ रहे हैं। खुद भी अक्षरा ने साड़ी पहनी है। घाट पर पूजा करते हुए भी अक्षरा ने तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। अपनी पोस्ट के साथ अक्षरा ने कैप्शन भी लिखा है, ‘पहला अर्घ्य सूर्य देव को, नई ऊर्जा और आशा के संग।’ फैंस ने भी अक्षरा की तस्वीरों को खूब प्यार दिया है।
ये खबर भी पढ़ें: खेसारी से अक्षरा सिंह तक, लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर रिलीज हुए इन भोजपुरी सेलेब्स के नए गाने
सृष्ठि पाठक ने गाया छठ गीत
सृष्ठि पाठक ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह छठ का गीत गा रही हैं। साथ ही कैप्शन में भोजपुरी एक्ट्रेस ने लिखा, 'आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।' आगे उन्होंने हाथ जोड़ते हुए इमोजी बनाया है।