फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhavana Ramanna Become Mother Of two Children At Age 40 Actress Played The Role Of Amitabh Bachchan Daughter

Bhavana: 40 साल की एक्ट्रेस बनेंगी दो बच्चों की मां, जानिए कौन हैं अमिताभ की बेटी का किरदार करने वाली भावना ?

Fri, 04 Jul 2025 05:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 04 Jul 2025 05:43 PM IST
सार

फिल्म ‘फैमिली(2006)’ में अमिताभ बच्चन की बेटी के किरदार में नजर आईं भावना रमन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। 40 की उम्र में आईवीएफ की मदद से भावना मां बन सकी हैं। मगर यह राह उनके लिए आसान नहीं रही क्योंकि जब डॉक्टर ने उनका सच जाना तो आईवीएफ ट्रीटमेंट देने से इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन
Bhavana Ramanna Become Mother Of two Children At Age 40 Actress Played The Role Of Amitabh Bachchan Daughter
एक्ट्रेस भावना रमन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्ट्रेस भावना रमन्ना का घर अब किलकारियों से गूंजने वाला है। जल्द ही वह दो बच्चों की मां बनने वाली हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में एक इंटरव्यू में बताया। दरअसल, भावना सिंगल मदर बन रही हैं। वह बिना शादी के आईवीएफ की मदद से मां बन सकती हैं। इस वक्त वह छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। भावना ने अपने प्रेग्नेंसी को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा की है। 

विज्ञापन

जब डॉक्टर्स ने आईवीएफ करने से किया इंकार
भावना टाइम्स ऑफ इंडिया से की गई बातचीत में बताती हैं, ‘शादी और मेरे रास्ते कभी टकराए ही नहीं, मगर मुझे मां बनना था। 40 की उम्र में ऐसा करना आसान नहीं था। फिर आईवीएफ का सहारा लिया। मगर जब डॉक्टर्स को पता चलता कि मैं शादी-शुदा नहीं हूं और सिंगल हूं तो वह आईवीएफ के लिए मना करते देते थे। बाद में मुझे घर के पास एक क्लिनिक मिला, जहां मेरी ट्रीटमेंट हुआ। पहली ही बार में मैं आईवीएफ ट्रीटमेंट से प्रेग्नेंट हो गई।’ भावना के परिवार वाले भी उनके मां बनने के फैसले से काफी खुश हैं। 

विज्ञापन

भावना ने सोशल मीडिया पर खुशी साझा की 
भावना रमन्ना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर की है। जिसमें वह लिखती हैं, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह कहूंगी। लेकिन देखिए मैं प्रेग्नेंट हूं, जुड़वां बच्चों के साथ छह महीने की प्रेग्नेंट हूं। मैं इस वक्त कृतज्ञता से भरी हूं। जब 20 और 30 साल की थी तो मां बनने के बारे में सोचा नहीं था। फिर 40 की हुई तो मां बनने की इच्छा मन में पैदा हुई। एक सिंगल महिला के लिए यह रास्ता आसान नहीं था। कई IVF क्लीनिक ने मुझे सीधे तौर पर मना कर दिया। मगर मेरे पिता, भाई-बहन और शुभचिंतक साथ खड़े रहे। किसी ने मेरे फैसले पर सवाल नहीं उठाए।’   

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bhavana Ramanna (@bhavanaramannaofficial)


भावना बोलीं- विद्रोह करने के लिए यह रास्ता नहीं अपनाया
भावना आगे अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘मेरे बच्चों के पास पिता नहीं है लेकिन वे कला, संगीत और प्यार से भरे घर में बड़े होंगे। उन्हें दयालु, आत्मविश्वासी बनाऊंगी। बता दूं कि मैंने विद्रोह करने के लिए यह रास्ता नहीं चुना। मैंने इसे अपना सम्मान करने के लिए चुना। अगर मेरी कहानी एक भी महिला को खुद पर विश्वास करने के लिए मोटिवेट करती है, तो यह काफी है। जल्द ही दो छोटे बच्चे मुझे अम्मा कहेंगे। यही मेरे लिए सब कुछ है।’  

ये खबर भी पढ़ें:Spirit: जल्द ही फ्लोर पर आएगी तृप्ति डिमरी-प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट', संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने किया कंफर्म 

डांसर से बनी थीं एक्ट्रेस 
भावना के करियर के बारे में बात करें तो वह एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। एक्ट्रेस अचानक ही वह बन गईं। एक शादी में किसी प्रोड्यूसर ने उन्हें देखा और साउथ तुलु फिल्म में कास्ट किया। कई साउथ फिल्मों में भावना ने काम किया है। बॉलीवुड फिल्म ‘फैमिली’ में वह अमिताभ बच्चन की बेटी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed