फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhavana Panday said Shalini Passi reminded her of Ananya Panday character from Call Me Bae

Bhavana Panday: भावना पांडे ने कीं शालिनी पासी की तारीफ, कहा- उनमें दिखती है अनन्या की किरदार बे

Tue, 29 Oct 2024 08:14 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 29 Oct 2024 08:14 PM IST
सार

Bhavana Panday: 'फैबुलस वाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ रहीं शालिनी पासी की भावना पांडे ने काफी तारीफ की है। उन्होंने इसमें जोड़ते हुए कहा कि उनमें उन्हें अनन्या की कॉल मी बे वाली बे नजर आती हैं। 

विज्ञापन
Bhavana Panday said Shalini Passi reminded her of Ananya Panday character from Call Me Bae
भावना पांडे- शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi

विस्तार

अनन्या पांडे की सीरीज कॉल मी बे काफी चर्चा में रही थी। बॉलीवुड के कई हस्तियों को भी ये शो काफी ज्यादा पसंद आया था। हाल में ही नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैबुलस वाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में इसकी चर्चा हुई है। महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम सोनी और सीमा सजदेह, शालिनी पासी, कल्याणी साहा चावला और रिद्धिमा कपूर वाले इस सीजन में शालिनी काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। इसमें उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, भावना ने बताया कि कैसे शालिनी उन्हें कॉल मी बे में अनन्या पांडे के किरदार की याद दिलाती हैं।

विज्ञापन


भावना पांडे ने साझा किया रोचक किस्सा 
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, भावना पांडे ने एक रोचक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे अनन्या पांडे के कॉल मी बे में अभिनय करने के बाद उन्हें शालिनी पासी का फोनन आया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में शालिनी के सीन अलग-अलग शूट किए गए थे और उन्होंने उन्हें रिलीज के बाद ही देखा। भावना ने आगे बताया कि जब उन्होंने शो में शालिनी को देखा, तो उन्हें तुरंत कॉल मी बे में अनन्या की बेला की याद आ गई।
विज्ञापन

Jaanu I Love You: अक्षरा सिंह की नई फिल्म 'जानू आई लव यू' की पहली झलक आई सामने, तेवर दिखाती आईं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

भावना को शालिनी में दिखती है बे
भावना ने बताया कि शालिनी के बहुत से सीन उनके सामने नहीं किए गए थे। जब उन्होंने शालिनी को स्क्रीन पर देखा, तो ये पहली बार था, जब उन्होंने उन्हें देखा था। भावना ने आगे कहा, जब शालिनी ने मुझे फोन किया, तो मैंने कहा, 'हे भगवान शालिनी, तुम बे हो, बे एक अमीर लड़की है, जिसका दिल कोमल और दयालु है।' मुझे लगता है कि शालिनी में भी यही चीज है। वह एक बहुत ही संपन्न परिवार से आती है, लेकिन उसका दिल काफी दयालु है। दोनों में समानताएं अनोखी हैं, लेकिन शालिनी ने खुद मुझे बताया कि वह बे है।" 
Salim Khan: सलमान खान के घर दिवाली उत्सव का आगाज, सलीम खान ने खरीदी चमचमाती मर्सिडीज
अनन्या पांडे को पसंद आईं शालिनी 
इस इंटरव्यू के दौरान भावना ने जानकारी देते हुए बताया कि कैसे अनन्या का शालिनी ने मनोरंजन किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने शालिनी को एक संदेश भेजा और उन्हें बताया कि उन्होंने उनका कितना आनंद लिया। शालिनी बहुत अनोखी है। वह इस तरह के शो के लिए बनी है।" शालिनी और भावना फिलहाल फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स की सफलता का आनंद ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर अनन्या ने कॉल मी बे के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।
Ramayana: इंदिरा कृष्णा ने की रामायण में रणबीर के राम बनने की पुष्टि, कहा- उनके अलावा किसी और को..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed