{"_id":"65ebbef3ec8c947767008df3","slug":"bhakshak-star-bhumi-pednekar-dedicated-the-success-of-film-to-media-fraternity-calling-them-unsung-heroes-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: भूमि ने मीडिया को समर्पित की भक्षक की सफलता, बोलीं- सच सामने लाने को सबकुछ कर देते हैं बलिदान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhumi Pednekar: भूमि ने मीडिया को समर्पित की भक्षक की सफलता, बोलीं- सच सामने लाने को सबकुछ कर देते हैं बलिदान
Sat, 09 Mar 2024 07:16 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:16 AM IST
सार
भूमि पेडनेकर ने अपनी इस फिल्म की सफलता मीडिया बिरादरी को समर्पित की है। अभिनेत्री ने मीडिया को ऐसा 'गुमनाम नायक' कहा, जो सच्चाई को सामने लाने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर देते हैं।
विज्ञापन
'भक्षक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भूमि पेडनेकर को अपनी बीते महीने ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'भक्षक' के लिए भर-भरकर तारीफें मिलीं। इस फिल्म में अभिनेत्री ने एक पत्रकार की भूमिका अदा की, जो बालिका गृह में बच्चियों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाती है। दर्शकों ने भी फिल्म को सराहा और क्रिटिक्स से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अब इस बारे में भूमि पेडनेकर ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
बोलीं- 'ग्लोबल हिट है फिल्म'
भूमि पेडनेकर ने अपनी इस फिल्म की सफलता मीडिया बिरादरी को समर्पित की है। अभिनेत्री ने मीडिया को ऐसा 'गुमनाम नायक' कहा, जो सच्चाई को सामने लाने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर देते हैं। भूमि ने कहा, 'मैं मीडिया और सभी पत्रकारों के प्रति बेहद आभारी हूं, जिन्होंने 'भक्षक' को इतना प्यार दिया। यह अब एक ग्लोबल हिट है'। भूमि ने आगे कहा, 'इस फिल्म की रिलीज के बाद से मैंने अपने देश के जिस भी राज्य में यात्रा की है और जब भी वहां मीडिया से रूबरू हुई हूं, तो मुझे यही बताया गया है कि मैंने कितनी लगन से अपना किरदार अदा किया है'।
विज्ञापन
Junaid Khan: जुनैद ने जापान में पूरा किया 50 दिन का शेड्यूल, आगामी अनाम फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
पत्रकारों के लिए कही ये बात
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'उन्होंने मुझे बताया है कि वे 'भक्षक' को देखकर कितना गर्व महसूस करते हैं, क्योंकि एक जर्नलिस्ट सच्चाई सामने लाने के लिए धारा के विपरीत तैरने को 'तैयार रहता है। मीडिया हमारे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार हैं प्रकृति की शक्ति हैं, जो अन्याय के खिलाफ खड़े हैं और हमेशा बेहतर समाज के लिए प्रयासरत हैं'। भूमि ने कहा कि यह फिल्म उनकी तरफ से देशभर के उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने सच्चाई को सामने लाने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया'।
Kranti Redkar: समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को मिली जान से मारने की धमकी, पोस्ट कर किया बड़ा खुलासा
इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है फिल्म
भूमि ने कहा, 'फिल्म 'भक्षक' देशभर में रहने वाले गुमनाम नायकों को मेरी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने सच्चाई को सामने लाने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। मीडिया में रहना आसान नहीं है। उनके जीवन के लिए खतरा रहता है। सोशल मीडिया पर भी उन पर हमले होते हैं। उन्हें बुली किया जाता है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि मीडिया दोषियों को सजा दिलाने से पीछे नहीं हटता। उनकी इच्छाशक्ति मुझे प्रभावित करती है'। भूमि की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
Oscars 2024: ऑस्कर के सुनहरे इतिहास में छपा है इन फिल्मों का नाम, एक-दो नहीं हासिल किए हैं कई सम्मान