फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baywatch Series Actress And David Hasselhoff Ex Wife Pamela Bach passed away

Pamela Bach Death: अभिनेत्री पामेला बाख की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, 'बेवाच' सहित कई शो में किया था काम

Fri, 07 Mar 2025 11:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Mar 2025 11:17 AM IST
सार

Pamela Bach Death: अमेरिकी अभिनेत्री पामेला बाख का रहस्यमयी परिस्थितियों में निधन हो गया है। कथित तौर पर उन्होंने सुसाइड की है।

विज्ञापन
Baywatch Series Actress And David Hasselhoff Ex Wife Pamela Bach passed away
पामेला बाख - फोटो : इंस्टाग्राम-@pamelabachhasselhoff

विस्तार

अमेरिकी अभिनेत्री पामेला बाख ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पामेला के एक्स हसबैंड एक्टर डेविड हैसलहॉफ ने उनके निधन की पुष्टि की है। कथित तौर पर पामेला ने सुसाइड की है। उन्होंने 'बेवाच' सहित कई चर्चित शो में काम किया।

विज्ञापन

सिर पर गोली लगने का घाव
पामेला बाख ने बेवाच, नाइट राइडर, द फॉल गाइ और कई अन्य शो का हिस्सा रहीं। उनका निधन बुधवार 5 मार्च, 2025 को हुआ। कथित तौर पर, उनके सिर पर गोली लगने का घाव है। निजी जिंदगी की बात करें तो पामेला की शादी अभिनेता डेविड हैसलहॉफ से हुई थी। हालांकि, साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या खुद खत्म की जिंदगी?
पामेला की मौत रहस्यमयी तरीके से हुई है। TMZ के अनुसार, अभिनेत्री ने सुसाइड की है। कानून प्रवर्तन से जुड़े सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि अभिनेत्री के परिवार के सदस्यों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया था और वे उनके बारे में चिंतित थे। पता लगाने वे जब पामेला के घर गए तो उन्होंने उन्हें मृत पाया। पोर्टल ने आगे बताया कि पैरामेडिक्स को अभिनेत्री के घर बुलाया गया और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कथित तौर पर, पामेला के सिर पर खुद को गोली मारने का घाव था। हालांकि, उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन

नए साल पर किया था आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट
पामेला के एक्स हसबैंड और एक्टर डेविड हैसलहॉफ ने भी TMZ के साथ एक बयान साझा किया। इसमें लिखा, 'हमारा परिवार हाल ही में पामेला हैसलहॉफ के निधन से बेहद दुखी है। हम इस मुश्किल वक्त में आपके प्यार और सहयोग के लिए आभारी हैं, लेकिन हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस कठिन और चुनौतीपूर्ण घड़ी में हमारी निजता का ख्याल रखें'। पामेला और डेविड की दो बेटियां हैं टेलर और हेले हैं। पामेला ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 1 जनवरी 2025 को किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Pamela Hasselhoff (@pamelabachhasselhoff)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed