फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baramulla to Maharani Season 4 Delhi Crime Season 3 Movies and Series to Release On OTT In November

नवंबर में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबर डोज, 'फैमिली मैन 3' से 'महारानी 4' तक; क्या-क्या है लिस्ट में?

Fri, 31 Oct 2025 11:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 31 Oct 2025 11:33 AM IST
सार

November OTT Release: साल 2025 के दस महीने शानदार रहे। अब नवंबर का महीना दस्तक देने वाला है। एंटरटेनमेंट के लिहाज से यह महीना काफी खास होने वाला है। वह सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनका सालभर से इंतजार था। 

विज्ञापन
Baramulla to Maharani Season 4 Delhi Crime Season 3 Movies and Series to Release On OTT In November
नवंबर ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम बदल गया है। सर्दियों ने दस्तक दे दी है। मौसम मनोरंजन का भी बदलने वाला है। इस महीने वह सीरीज दर्शकों तक पहुंचेंगी, जिनका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कई दिलचस्प फिल्में भी होंगी। कुल मिलाकर नवंबर के महीने में दर्शकों को मनोरंजन की अच्छी-खासी खुराक मिलने वाली है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में?

विज्ञापन

Baramulla to Maharani Season 4 Delhi Crime Season 3 Movies and Series to Release On OTT In November
बारामूला - फोटो : यूट्यूब

'बारामूला'
मानव कौल अभिनीत फिल्म 'बारामूला' नवंबर में रिलीज होगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जम्भाले ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। वहीं, आदित्य, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस सुपरनैचुरल सस्पेंस ड्रामा फिल्म की कहानी बर्फ से ढके सुरम्य कश्मीरी शहर बारामूला पर आधारित है। अभिनेता मानव कौल ने फिल्म में डीएसपी सैय्यद रिदवान का किरदार निभाया है, जिन्हें बच्चों के रहस्यमयी तरीके से गायब होने का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। यह फिल्म 07 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

Baramulla to Maharani Season 4 Delhi Crime Season 3 Movies and Series to Release On OTT In November
महारानी सीजन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम- @sonylivindia

महारानी 4
हुमा कुरैशी की यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज फैंस के बीच खूब लोकप्रिय रही है। हर सीजन पहले से दमदार साबित हुआ है। पिछले तीन सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए। अब नवंबर में 'महारानी' का चौथा सीजन रिलीज होगा। इस सीरीज में हुमा, रानी भारती का किरदार निभा रही हैं। 'महारानी' का चौथा सीजन 07 नवंबर से ओटीटी पर आएगा। ठिकाना वही पुराना यानी सोनी लिव रहेगा।

विज्ञापन

Baramulla to Maharani Season 4 Delhi Crime Season 3 Movies and Series to Release On OTT In November
'दिल्ली क्राइम सीजन 3' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'दिल्ली क्राइम सीजन 3'
शेफाली शाह की इस सीरीज ने भी खूब लोकप्रियता बटोरी है। पिछले दोनों सीजन धमाकेदार रहे। अब एक अलग कहानी के साथ तीसरा सीजन भी नवंबर में रिलीज होगा। इस क्राइम सीरीज में दर्शक एक बार फिर शेफाली शाह को डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में देखेंगे। इस बार वे एक बड़े मानव तस्करी रैकेट से निपटती नजर आएंगी। सीरीज 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Baramulla to Maharani Season 4 Delhi Crime Season 3 Movies and Series to Release On OTT In November
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'जॉली एलएलबी 3'
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस कोर्टरूम ड्रामा को दर्शक नवंबर में देख सकते हैं। इस फिल्म को 14 नवंबर को नेटफ्लिक्स या जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Baramulla to Maharani Season 4 Delhi Crime Season 3 Movies and Series to Release On OTT In November
'द फैमिली मैन 3' - फोटो : वीडियो ग्रैब

फैमिली मैन 3
मनोज बाजपेयी अभिनीत इस सीरीज के तीसरे सीजन के लिए दर्शक लंबे वक्त से बेकरार हैं। अब नवंबर में आखिर यह इंतजार पूरा होने जा रहा है। मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के किरदार में एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। तीसरे सीजन में अंडरकवर जासूस श्रीकांत तिवारी को अपना सबसे मुश्किल मिशन पूरा करना है। यह 21 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed