Nusrat Faria: नुसरत फारिया से पहले विवादों में रहीं बांग्लादेश की यह खूबसूरत एक्ट्रेसेस, कुछ ने खाई जेल की हवा
Bangladeshi Actresses Controversy: बांग्लादेश में एक्ट्रेस नुसरत फारिया को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री के खिलाफ बच्चे की हत्या के प्रयास के मामले में केस चल रहा है।
विस्तार
बांग्लादेश की फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से कोहराम मच गया जब रविवार को एक्ट्रेस नुसरत फारिया की गिरफ्तारी की खबर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाका एयरपोर्ट से मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया को गिरफ्तार किया गया।
किस मामले में हुई गिरफ्तारी?
एक बच्चे की हत्या के प्रयास के मामले में अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं नुसरत पहली ऐसी बांग्लादेशी एक्ट्रेस नहीं हैं जिनकी गिरफ्तारी चर्चाओं में आ गई है। इससे पहले कई एक्ट्रेसेस अपनी गिरफ्तारी के चलते या फिर किसी ना किसी दूसरे कारण की वजह से विवादों में आई हैं।
मेहर अफरोज शॉन
इससे पहले फरवरी में अभिनेत्री मेहर अफरोज शॉन को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कथित तौर पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीखे बयान दिए थे। मेहर के पिता अवामी लीग के नेता और पूर्व सांसद रह चुके हैं, जिसके चलते यह मामला और भी संवेदनशील बन गया था।
ये खबर भी पढ़ें: Nusrat Faria: कभी पर्दे पर शेख हसीना बनकर छाई थीं, अब हुईं गिरफ्तार; जानें कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया ?
नजीफा तुशी
करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी एक्ट्रेस नजीफा तुशी की तस्वीरें वायरल हो रही थीं जिसमें वह हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर में नजर आईं और उनके माथे पर तिलक लगा हुआ है। दावा किया गया था कि उन्होंने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपना लिया है। हालांकि बाद में पता चला था कि यह तस्वीरें किसी फेक अकाउंट से शेयर की गई हैं।
फरवरी में ही मेहर अफरोज के बाद एक और नाम सामने आया था जो राजद्रोह के आरोप में बुरी फंसी थीं। अभिनेत्री सोहना सबा को भी ढाका पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना था कि वो भी सरकार के खिलाफ बयानबाजी और साजिश में शामिल थीं।