Sohana Saba: बांग्लादेश में अभिनेत्री सोहना सबा पर लगे देशद्रोह के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sohana Saba: बांग्लादेश में अभिनेत्री सोहना सबा को गिरफ्तार किया गया है। उन पर देशद्रोह के आरोप लगे हैं। पुलिस मामले में अभिनेत्री से पूछताछ कर रही है।
विस्तार
बांग्लादेश में पुलिस ने मशहूर अभिनेत्री सोहना सबा को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए उन्हें ढाका की मेट्रोपोलिटिन पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और पूछताछ के बाद देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मेहर अफरोज शॉन को भी देशद्रोह का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया था। डीबी प्रमुख रेजाउल करीम मलिक ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
अफरोज पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
इससे पहले देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में मेहर अफरोज शॉन को गिरफ्तार किया गया था। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, डीबी प्रमुख रेजाउल करीम मलिक ने कहा कि मेहर अफरोज शॉन को राज्य के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में हिरासत में लिया गया। शॉन को आगे की पूछताछ के लिए मिंटू रोड स्थित डीबी कार्यालय ले जाया गया।
यह खबर भी पढ़ें:
Critics Choice Awards 2025: अवॉर्ड से चूकी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’, ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की झोली भी रही खाली
प्रदर्शनकारियों ने पैतृक घर फूंका
इस बीच प्रदर्शनकारियों ने जमालपुर में शॉन के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया। शॉन के पिता मोहम्मद अली के घर को जमालपुर सदर उपजिले में नरुंदी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे आग लगा दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉन का राजनीतिक रुख और उनकी कुछ टिप्पणियां हाल के दिनों में चर्चा का विषय रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Anupam Kher: मेरी सबसे बड़ी ट्रॉफी... अनुपम ने अभिनय संस्थान एक्टर प्रिपेयर्स के 20 साल पूरे होने पर जताई खुशी
कौन हैं सोहना सबा?
सोहना सबा बांग्लादेशी सिनेमा की चर्चित हस्ती हैं। वे करीब 19 वर्षों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 2006 में 'आयना' के टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। कई वर्ष तक वे टीवी की दुनिया में सक्रिय रहीं, फिर फिल्मों का रुख किया। साल 2014 में ब्रिहोन्नोला के नाम से एक फिल्म आई, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
यह खबर भी पढ़ें:
Friday Box Office: 'लवयापा' पर भारी हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार', 'स्काई फोर्स' सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल