फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Critics Choice Awards 2025: Payal Kapadia all we imagine as light and Samantha Varun Citadel Honey Bunny loses

Critics Choice Awards 2025: अवॉर्ड से चूकी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’, ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की झोली भी रही खाली

Sat, 08 Feb 2025 09:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Feb 2025 09:51 AM IST
सार

Critics Choice Awards 2025: 30वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ और फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को भी नामांकन प्राप्त हुआ था। मगर अवॉर्ड पाने से दोनों ही चूक गई हैं। 

विज्ञापन
Critics Choice Awards 2025: Payal Kapadia all we imagine as light and Samantha Varun Citadel Honey Bunny loses
‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’, ‘सिटाडेल: हनी बनी’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

30वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु की सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। वहीं, फिल्म सेक्शन में कान फिल्म फेस्टिवल में  ग्रैंड प्रिक्स विजेता ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को भी शामिल किया गया। हालांकि, दोनों फिल्में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड पाने से चूक गई हैं। 

विज्ञापन


Critics Choice Awards: एड्रियन ब्रूडी-डेमी मूर ने मारी बाजी, अनोरा बनी बेस्ट फिल्म, स्क्विड गेम को भी अवॉर्ड

विज्ञापन

किसने मारी बाजी?
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में नामांकन मिलने के बाद भारतीय दर्शक इंतजार में थे कि पायल की फिल्म को अवॉर्ड हासिल होगा। वहीं, 'सिटाडेल' को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हुई थीं। मगर, दोनों की तरफ से निराशा मिली है। पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में एमिलिया पेरेज से हार गई, जबकि सिटाडेल: हनी बनी, स्क्विड गेम से चूक गई। 

'एमिलिया पेरेज' का ऑस्कर में दबदबा
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में दो पुरस्कारों पर कब्जा जमा चुकी है। हालांकि, क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में यह अवॉर्ड पाने से रह गई। 'एमिलिया पेरेज' से यह फिल्म हार गई। स्पैनिश भाषा की क्राइम म्यूजिकल फिल्म 'एमिलिया पेरेज' ने हाल ही में ऑस्कर 2025 अवॉर्ड्स में 13 नामांकन हासिल करके इतिहास रचा है। गैर अंग्रेजी भाषा फिल्म में यह एकडेमी अवॉर्ड्स में अब तक सबसे ज्यादा नामांकन पाने वाली फिल्म बन गई है।

यह खबर भी पढ़ें:
Critics Choice Awards 2025: ये भारतीय कलाकार क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में होंगे शामिल, यहां देख सकेंगे लाइव

विज्ञापन

इन्होंने मारी बाजी
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। साल 2024 में कान फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है। बात करें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड की तो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड के विजेता एड्रियन ब्रूडी रहे हैं। उन्हें द ब्रूटलिस्ट के लिए यह अवॉर्ड मिला है। अमेरिकी अभिनेत्री डेमी मूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हें द सबस्टेंस के लिए यह अवॉर्ड मिला है। बेस्ट पिक्चर के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड की विजेता 'अनोरा' रही है। 


यह खबर भी पढ़ें:
Propose Day: सितारों ने कुछ इस तरह किया अपने साथी को प्रपोज, एक ने तो अफ्रीकन सफारी ले जाकर कही दिल की बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed