फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bageshwar Baba comment on Shivaji Maharaj Riteish Deshmukh replied on x

रितेश देशमुख ने बागेश्वर बाबा की टिप्पणी को बताया मनगढ़ंत? शिवाजी महाराज को लेकर कही ये बात; खुद को कहा भक्त

Sun, 26 Apr 2026 11:16 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 26 Apr 2026 11:16 PM IST
सार

Riteish Deshmukh: हाल ही में बागेश्वर बाबा ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी की है। इस पर रितेश देशमुख ने जवाब दिया है। उन्होंने अपने आपको शिव भक्त भी बताया है।

विज्ञापन
Bageshwar Baba comment on Shivaji Maharaj Riteish Deshmukh replied on x
राजा शिवाजी - फोटो : एक्स

विस्तार

रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। इसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। 1 मई को फिल्म की रिलीज से पहले, एक विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कुछ टिप्पणियां कीं। अब रितेश ने एक पोस्ट के जरिए इस महान योद्धा के बारे में कही गई बात पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

रितेश देशमुख ने दिया जवाब
एक्स अकाउंट पर रितेश ने लिखा, 'जब कोई हमारे पूजनीय देवता के बारे में कोई मनगढ़ंत बात करता है, तो एक शिव-प्रेमी होने के नाते, यह बात मुझे बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। इससे मुझे बहुत गुस्सा आता है। उनकी विरासत को कमतर दिखाने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जिस तरह सह्याद्री की पर्वतमालाएं लाखों वर्षों से मौजूद हैं, उसी तरह वह नाम भी करोड़ों वर्षों तक रहेगा। वह नाम है सम्राटों के सम्राट छत्रपति महाराज का।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Bageshwar Baba comment on Shivaji Maharaj Riteish Deshmukh replied on x
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले थे बागेश्वर बाबा?
बागेश्वर बाबा को तब तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने कहा 'छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते बहुत थक गए थे; वे पूरी तरह से निढाल हो चुके थे। एक दिन, वे रामदास स्वामी के पास गए। उन्होंने अपना मुकुट उतारा और उसे नीचे रखते हुए कहा, 'मैं अब और युद्ध नहीं लड़ना चाहता। आप इस मुकुट की देखभाल करें; आप ही इस राज्य को संभालें। हम आपके आदेशों का पालन करेंगे। हम अब और नहीं लड़ सकते; हम बहुत थक चुके हैं और हमें आराम की जरूरत है। हम कुछ दिनों तक कुछ भी नहीं करना चाहते।''

दुबले-पतले होने के लिए धनुष का उड़ाया गया मजाक, इस फिल्म ने बदली जिंदगी; फिर हुई फिटनेस की तारीफ

विज्ञापन

Bageshwar Baba comment on Shivaji Maharaj Riteish Deshmukh replied on x
‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर लुक रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म शिवाजी महाराज की शुरुआती यात्रा की कहानी बताती है, जिसमें उनके स्वराज स्थापित करने की शपथ और उस समय के शक्तिशाली शासकों के खिलाफ उनके रुख पर जोर दिया गया है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी भी इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed