{"_id":"69ad24b60c7ec54c06090309","slug":"badshah-song-controversy-state-womens-commission-says-insult-to-haryanas-daughters-unforgivable-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badshah: 'टटीरी' गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Badshah: 'टटीरी' गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
Sun, 08 Mar 2026 12:56 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:56 PM IST
सार
Badshah Song Controversy: सिंगर बादशाह के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा है कि इस मामले में सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
रेणु भाटिया, बादशाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने रैपर-सिंगर बादशाह और उनके नए गाने को लेकर हुए विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सिंगर का काम माफी के लायक नहीं है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
माफी के लायक नहीं काम
आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह हाल ही में गाना 'टटीरी' को लेकर विवादों में आ गए। लोगों ने इसके लिरिक्स पर आपत्ति जताई। इस पर बादशाह ने माफी मांगी है। इस बीच मीडिया से बात करते हुए भाटिया ने कहा 'बादशाह ने जो किया है वह माफ करने लायक नहीं है। हरियाणा की बेटियों का इस तरह अपमान करना और उनके खिलाफ ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमने उन्हें 13 मार्च को बुलाया है। उन्हें पेश होना चाहिए। अगर वह इससे बचते रहे, तो हम उन्हें काम नहीं करने देंगे।'

#WATCH | Kurukshetra, Haryana: On Singer-rapper Aditya Prateek Singh Sisodia, known as "Badshah," summoned over alleged objectionable lyrics in his Haryanvi song 'Tateeree', State Women's Commission chairperson Renu Bhatia says, "What Badshah has done is unforgivable. Insulting… pic.twitter.com/6jmIpgdPPx
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 8, 2026
बादशाह ने मांगी माफी
शनिवार को बादशाह ने एक वीडियो में अपने काम को लेकर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था 'मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वो जानते हैं कि मेरी बोली, मेरा खान-पान, मेरा रहना-सहना, मेरी पहचान हरियाणा से है। मैं एक हरियाणवी हूं। मेरा कभी ऐसा कोई इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बात कहूं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे हरियाणा का बेटा, अपना बेटा समझेंगे और मुझे माफ कर देंगे।'

बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
गिरफ्तार के लिए हो रही छापेमारी
इस बीच, बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें सिंगर-रैपर को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। टीमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की।

टी20 वर्ल्डकप में परफॉर्म करने को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर सिंह, बताया कितनी रातों से नहीं सोईं सिंगर
गाने पर आपत्ति
इससे पहले बादशाह के गाने के कुछ बोल और वीडियो में दिखाई गई कुछ तस्वीरों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। शिकायत करने वाले लोगों का कहना है कि गाने में इस्तेमाल की गई शब्दावली आपत्तिजनक है। उनका मानना है कि इससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है। उन्होंने महिला आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।