{"_id":"65e2ad64a53b881e140eca78","slug":"bade-miyan-chote-miyan-star-tiger-shroff-wants-to-play-negative-role-in-upcoming-films-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger Shroff: 'बड़े मियां छोटे मियां स्टार' टाइगर श्रॉफ करना चाहते हैं नेगेटिव किरदार, अभिनेता ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tiger Shroff: 'बड़े मियां छोटे मियां स्टार' टाइगर श्रॉफ करना चाहते हैं नेगेटिव किरदार, अभिनेता ने किया खुलासा
Sat, 02 Mar 2024 10:37 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:37 AM IST
सार
टाइगर श्रॉफ आने वाले दिनों फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे पहली बार अक्षय कुमार के साथ एक्शन करते दिखाई देंगे। दर्शकों में अभी से ही उनकी इस फिल्म के लिए काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक्शन फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्शन के अलावा टाइगर फिल्मों में बेहतरीन डांस करते भी नजर आते हैं। उनकी आगामी फिल्म, 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज को तैयार है। हाल ही में, अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी और करियर के बारे में कई खुलासे करते नजर आए।
ऋतिक रोशन हैं आदर्श
बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ को उनके मिलनसार स्वभाव के लिए जाना जाता है। दर्शकों में खास कर बच्चों में टाइगर को लेकर अलग क्रेज देखने को मिलता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर ने कहा, 'फिल्म 'वार' के दौरान ऋतिक रोशन ने मेरे किरदार को बुरी तरह से हरा दिया था। उन्होंने मुझे काफी पीटा भी था और मुझे काफी चोट भी आ गई थी। तब मेरे मन में उनके प्रति काफी गुस्सा उमड़ आया था और मैं उनसे बदला लेना चाहता था।'
Anant-Radhika Pre wedding: प्री वेडिंग समारोह में दिग्गज हस्तियों ने लगाए चार चांद, तस्वीरें हुईं वायरल
विज्ञापन
नेगेटिव किरदार करने की चाहत
टाइगर अपनी जारी रखते हुए कहते हैं, 'अगर मुझे मौका मिले तो मैं विलेन बनना चाहूंगा। मैं ऋतिक रोशन की काफी इज्जत करता हूं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है, लेकिन मैं विलेन बनकर उनसे बदला लेना चाहूंगा। वैसे, शायद ये मैं कर न पाऊं क्योंकि उनके सामने मैं असहज महसूस करने लगूंगा।'
Tiger Shroff Birthday: टाइगर ने 14 की उम्र में शुरू कर दी थी मार्शल आर्ट प्रैक्टिस, इस एक्टर से ली प्रेरणा
टाइगर श्रॉफ का वर्क फ्रंट