{"_id":"65de0efb55e2eb2d650d71c4","slug":"bade-miyan-chote-miyan-actor-shehzada-khan-said-govinda-always-late-for-shoot-while-amitabh-bachchan-on-time-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bade Miyan Chote Miyan: डेविड धवन क्यों अमिताभ बच्चन को रखते थे व्यस्त, कहीं गोविंदा की लेट-लतीफी तो वजह नहीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bade Miyan Chote Miyan: डेविड धवन क्यों अमिताभ बच्चन को रखते थे व्यस्त, कहीं गोविंदा की लेट-लतीफी तो वजह नहीं
Tue, 27 Feb 2024 10:19 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:19 PM IST
सार
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में गोविंदा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ काम किया था। वहीं इस फिल्म में दोनों के सहकलाकार रह चुके शहजाद खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'देखिए अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में समय की पाबंदी के लिए मशहूर हैं।'
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 1998 में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई थी। आज भी दर्शक उनकी इस फिल्म के दीवाने हैं। अमिताभ बच्चन के फैंस कई मौकों पर उन्हें इस फिल्म के किरदार के नाम से आज भी बुलाते हैं। वहीं, गोविंदा 'छोटे मियां' के नाम से बॉलीवुड में मशहूर हैं। हाल ही में, 'बड़े मियां छोटे मियां' में अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ काम कर चुके शहजाद खान ने इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
अमिताभ बच्चन थे समय के पाबंद
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में गोविंदा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ काम किया था। वहीं इस फिल्म में दोनों के सहकलाकार रह चुके शहजाद खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'देखिए अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में समय की पाबंदी के लिए मशहूर हैं। वे फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर समय से पहुंच जाते थे। अगर शूटिंग टाइम नौ बजे का दिया गया है तो वे नौ बजे सेट पर हाजिर हो जाया करते थे।'
मुनव्वर के साथ रोमांटिक हुईं हिना खान
विज्ञापन
गोविंदा की लेट-लतीफी थी मशहूर
अभिनेता शहजाद खान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन सेट पर समय से पहुंच जाते थे वहीं, गोविंदा कभी भी समय पर नहीं आते थे। उनकी वजह से अक्सर शूटिंग देर से शुरू होती थी, लेकिन उन्हें कोई कुछ नहीं बोलता था। वो कहते हैं न जब आपकी तूती बोलती है तो आपकी हर गलती नजरअंदाज कर दी जाती है।'
Prakash Jha: इन 10 महिला किरदारों से प्रकाश झा बने दबंग फिल्ममेकर, पहली फिल्म के बाद किया दीप्ति से विवाह
डेविड धवन रखते थे अमिताभ बच्चन को व्यस्त
फिल्म निर्देशक डेविड धवन के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए शहजाद खान कहते हैं, 'डेविड धवन बहुत ही अच्छे इंसान हैं। वे कभी भी किसी पर नाराज नहीं होते थे। वे बड़ी चतुराई से अमिताभ बच्चन को व्यस्त रखते थे ताकि उन्हें यह पता नहीं चले कि गोविंदा सेट पर देर से आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन सेट पर सुबह नौ बजे पहुंच जाते थे वहीं, गोविंदा दोपहर तक सेट पर आते थे।'