{"_id":"6695e347a0c9db1fb10119b8","slug":"bad-newz-actress-tripti-dimri-finds-comedy-difficult-wants-to-play-action-drama-comedy-and-all-kinds-of-roles-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triptii Dimri: हर तरह की भूमिका करना चाहती हैं तृप्ति डिमरी, बोलीं- खुद को चुनौती देते रहना है बेहद जरूरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Triptii Dimri: हर तरह की भूमिका करना चाहती हैं तृप्ति डिमरी, बोलीं- खुद को चुनौती देते रहना है बेहद जरूरी
Tue, 16 Jul 2024 08:36 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 16 Jul 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ tripti_dimri
संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ भूमिका अदा करने के बाद अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के प्रशंसकों ने उन्हें नेशनल क्रश घोषित कर दिया था। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इससे पहले तृप्ति ‘लैला मजनू’, ‘बुलबुल’, ‘कला’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब अभिनेत्री ने कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा है। उनकी फिल्म ‘बैड न्यूज’ 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह तृप्ति की पहली कॉमेडी फिल्म होगी।
कॉमेडी लगती है मुश्किल
अभिनेत्री की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को रिलीज होने में बस कुछ दिन ही बचे हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और एमी विर्क भी नजर आएंगे। प्रशंसक बड़ी ही बेसब्री के साथ फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटी है। वहीं, एक बातचीत में अभिनेत्री ने कॉमेडी को सबसे मुश्किल जॉनर बताया है। ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी ड्रामा फिल्मों का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री ने कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए एक बातचीत के दौरान कहा, ‘मैंने हमेशा ड्रामा जॉनर में बहुत सारी फिल्में की हैं, लेकिन मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में, अलग-अलग चीजें करते रहना और खुद को चुनौती देते रहना बहुत जरूरी है। मुझे शुरू से ही कॉमेडी थोड़ी मुश्किल लगी है।’ अभिनेत्री ने कहा कि एक तरह से यह उनके लिए अच्छा था। उन्होंने आगे कहा कि यह मुश्किल था, लेकिन कुल मिलाकर सीखने का एक अच्छा अनुभव था। उन्होंने एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और हर तरह की भूमिकाएं अदा करने की इच्छा जाहिर की।
मंडे टेस्ट में फेल हुई इंडियन 2 और सरफिरा, जानें अन्य फिल्मों की कमाई
विज्ञापन
बैड न्यूज की टीम का जताया आभार
इसी बातचीत के दौरान ‘एनिमल’ अभिनेत्री ने निर्देशक आनंद तिवारी का धन्यवाद दिया। उन्होंने निर्देशक को फिल्म में उन पर भरोसा करने के लिए आभार जताया, क्योंकि किसी ने उन्हें उस स्तर पर कॉमेडी करते नहीं देखा है। तृप्ति ने कहा, ‘मेरे लिए यह मुश्किल था, खासकर विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ, क्योंकि वे बहुत प्रतिभाशाली हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी है।’
तृप्ति डिमरी का वर्क फ्रंट
तृप्ति के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘बैड न्यूज’ के बाद वह कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगी। डिमरी के पास ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, और शाजिया इकबाल की ‘धड़क 2’ भी है।
इस टीवी अभिनेत्री ने दो रिवाजों से की थी शादी