फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baby John actor Varun Dhawan shares a picture with Rock doll of The Red One actor Dwayne Johnson

Varun Dhawan: वरुण के इस पोस्ट से रॉक का क्या है संबंध? 'बेबी जॉन' अभिनेता के जिम सॉन्ग पर भी हो रही चर्चा

Mon, 13 May 2024 05:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 13 May 2024 05:25 PM IST
सार

वरुण धवन अपने अभिनय के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। पूर्व रेसलर और अभिनेता रॉक को लेकर उनकी दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अपने हालिया पोस्ट में उन्होंने रॉक की प्रतिमा के साथ एक तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन
Baby John actor Varun Dhawan shares a picture with Rock doll of The Red One actor  Dwayne Johnson
वरुण धवन-ड्वेन जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर सफल फिल्में ही दी हैं। उन्हें एक एंटरटेनिंग एक्टर के रूप में देखा जाता है। इसके पीछे उनकी कमर्शियल फिल्में मूल वजह हैं। हालांकि, वरुण ने 'बदलापुर' और 'अक्तूबर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से फिल्म समीक्षकों की वाहवाही भी बटोरी है। वरुण अपने अभिनय के अलावा फिटनेस के प्रति अपने लगाव की वजह से भी जाने जाते हैं। हाल में ही उन्होंने अपने जिम सेशन से एक तस्वीर साझा की है, जिसपर उनके फैंस काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


रॉक की प्रतिमा के साथ साझा की तस्वीर
वरुण धवन अपने अभिनय के साथ-साथ फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। वह मशहूर हॉलीवुड अभिनेता और पूर्व रेसलर ड्वेन जॉनसन उर्फ रॉक के बड़े फैन हैं। कई मौकों पर उन्होंने रॉक के प्रति अपने प्यार को दर्शाया है। हाल में ही उन्होंने अपने जिम सेशन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने फेवरेट रॉक की छोटी सी प्रतिमा के सामने कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिम के अंदर अपने पसंदीदा गाने को लेकर भी जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन

Heeramandi: 'भंसाली की भांजी होने के कारण नहीं मिला रोल, देने पड़े थे 16 ऑडिशन', शर्मिन का ट्रोल्स को जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया अपना पसंदीदा जिम सॉन्ग
अपने सोशल मीडिया पर 'बेबी जॉन' अभिनेता ने अपने जिम सेशन से कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह बिना शर्ट अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड मे रॉक की छोटी प्रतिमा साफ नजर आ रही है और 'गुलाबी साड़ी' गाना सुनाई दे रहा है। वरुण ने इसका जिक्र करते हुए कैप्शन में लिखा,'आई लव माई रॉक डॉल और मैं इस गाने पर एक्सरसाइज करता हूं। आप अपने जिम सेशन के गाने कमेंट्स में बताओ'। उनके इस पोस्ट पर कई मशहूर हस्तियों ने कमेंट किया है। एंकर सह अभिनेता मनीष पॉल ने लिखा,'मेरे जिम सॉन्गस के बारे में मत पूछो, आप बेहोश हो जाओगे'। वहीं, शोभिता धुलिपाला ने लिखा,'दोनों ही चीजों को लेकर कोई संदेह नहीं है'। 'बेबी जॉन' में उनकी सह-कलाकार वामिका गब्बी ने लिखा कि वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहीं। 
Amitabh Bachchan: ‘अश्वत्थामा’ ने बढ़ाया भारतीय टीम का हौसला, विश्व कप के महायुद्ध के लिए फूंका बिगुल
'बेबी जॉन' में दिखेगा एक्शन अवतार
बात करें अगर वरुण के वर्क फ्रंट की तो फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर व्यस्त हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को ए. कालीश्वरन निर्देशित कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं में प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे शामिल हैं। इसके अलावा वरुण 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी दिखाई देंगी। इससे पहले दोनों पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बवाल' में नजर आ चुके हैं। फिल्म को शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को साल 2025 में रिलीज किया जाएगा। 
War 2: जूनियर एनटीआर ने पूरी की 'वॉर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग, इस दिन होगा किरदार का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed