फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan motivate team india for t20 worldcup 2024 in character of kalki 2898 AD Ashwatthama

Amitabh Bachchan: ‘अश्वत्थामा’ ने बढ़ाया भारतीय टीम का हौसला, विश्व कप के महायुद्ध के लिए फूंका बिगुल

Thu, 02 May 2024 06:58 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 02 May 2024 06:58 PM IST
सार

स्टार स्पोर्ट्स ने अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में दिख रहे हैं। अभिनेता भारतीय टीम का टी-20 विश्व कप 2024 के लिए हौसला बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan motivate team india for t20 worldcup 2024 in character  of kalki 2898 AD Ashwatthama
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कुछ दिनों पहले फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की पहली झलक सामने आई थी। फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में दिखे। अब अभिनेता ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाते हुए उनका एक प्रेरणादायक वीडियो सामने आया है। स्टार स्पोर्ट्स ने बिग बी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह भारतीय टीम का ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में टूर्नामेंट के लिए उत्साह बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन



‘अब बन जा वीर’

वीडियो के शुरुआत में अमिताभ बच्चन घोषणा करते हुए दिख रहे हैं, ‘ये महायुद्ध है, अब हो जा तू तैयार।’ वीडियो में सूर्या, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली बहुत ही संजीदा दिख रहे हैं। वह टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। अपने शब्दों से अमिताभ टीम में जोश भर रहे हैं। वह कह रहे हैं, ‘अब बन जा तू वीर, बुलंद कर ले अपनी तकदीर, दिखा दम, लगा दम।’
विज्ञापन

इन फिल्मी हस्तियों को है क्रिकेट का भयंकर शौक
विज्ञापन
विज्ञापन




जीत से कम नहीं मंजूर

अभिनेता वीडियो में आगे यह संदेश देते हैं कि जीत से कम कुछ मंजूर नहीं है। वह कहते हैं, ‘मान मत तू जीत से कम, गर्व से उठे हर माथा, ये महाद्वंद है, महायुद्ध, विरोधी से तू नजरें मिला, अब हो जा तू तैयार।’


मैदान में एक्शन करते दिखे खिलाड़ी

'कल्कि 2898 एडी'  के संगीत के साथ वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी एक्शन में दिखे। जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या शामिल हैं। इस वीडियो में पुराने खिलाड़ियों और पुराने मैचों की भी झलक है। वीडियो में 2007 के विश्व कप फाइनल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह भी नजर आएं। वीडियो को वैजयंती मूवीज बैनर के तले सी अश्वनी दत्त ने प्रोड्यूस किया है।
SSKTK: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से जुड़े अक्षय ओबेरॉय, वरुण-जान्हवी की फिल्म में निभाएंगे अहम भूमिका?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed