फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baahubali The Epic Movie Day 2 Box Office Collection: SS Rajamouli Prabhas and Rana Daggubati Film Earning

वर्षों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है जादू, 'बाहुबली द एपिक' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Sat, 01 Nov 2025 07:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Nov 2025 07:23 PM IST
सार

Baahubali The Epic Collection: फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ कल 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर बनी है। जानिए आज दूसरे दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Baahubali The Epic Movie Day 2 Box Office Collection: SS Rajamouli Prabhas and Rana Daggubati Film Earning
'बाहुबली द एपिक' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2015 में आई ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और फिर 2017 में आई ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहीं। एसएस राजामौली के निर्देशन और प्रभास के अभिनय का जादू ऐसा चला कि दर्शक थिएटर्स की तरफ दौड़े चले आए। अब साल 2025 में इन दोनों फिल्मों को मिलाकर 'बाहुबली द एपिक' पेश की गई है। पहले दिन इसने अच्छी शुरुआत की। जानिए दूसरे दिन का प्रदर्शन

विज्ञापन

Baahubali The Epic Movie Day 2 Box Office Collection: SS Rajamouli Prabhas and Rana Daggubati Film Earning
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब

दूसरे दिन कितनी रही कमाई?
फिल्म 'बाहुबली द एपिक' ने ओपनिंग डे पर 9.4 करोड़ रुपये कमाकर शुरुआत की। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बाहुबली द एपिक' का ओपनिंग डे पर कुल कलेक्शन 10.55 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आज शनिवार को दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 4.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। रात दस बजे तक इनमें और इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Baahubali The Epic Movie Day 2 Box Office Collection: SS Rajamouli Prabhas and Rana Daggubati Film Earning
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब

वर्षों बाद भी जादू बरकरार
इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली दोनों फिल्मों ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। अभिनय, निर्देशन, कहानी और संगीत, हर लिहाज से फिल्म को तारीफें मिलीं। अब वर्षों बाद दोनों फिल्मों को मिलाकर एक नई फिल्म दर्शकों तक पहुंचाई गई है तो इसे लेकर भी उत्साह दिख रहा है। इस फिल्म की अवधि करीब पौने चार घंटे की है। फिर भी दर्शक इसे देखने आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Baahubali The Epic Movie Day 2 Box Office Collection: SS Rajamouli Prabhas and Rana Daggubati Film Earning
बाहुबली द एपिक - फोटो : एक्स

नई और पुरानी फिल्मों के सामने भी दिखा दम
'बाहुबली द एपिक' की रिलीज से पहले 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर छाई है। इसके अलावा 21 अक्तूबर को रिलीज हुईं 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' भी मजबूती से टिकी हैं। इसके अलावा कल शुक्रवार को ‘द ताज स्टोरी’, ‘मास जतारा’, ‘एक कुड़ी’ और ‘सिंगल सलमा’ जैसी फिल्मों ने भी दस्तक दी। कुल मिलाकर पुरानी और नई रिलीज फिल्मों के बावजूद 'बाहुबली ए एपिक' अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब दिखी है।

Baahubali The Epic Movie Day 2 Box Office Collection: SS Rajamouli Prabhas and Rana Daggubati Film Earning
बाहुबली द एपिक - फोटो : एक्स

फिल्म की कास्ट
‘बाहुबली: द एपिक’ का निर्देशन एसएस राजामौली ने ही किया है। वहीं फिल्म की कास्ट में भी कोई बदलाव नहीं है। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed