फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baahubali star Tamannaah Bhatia completed 19 years in film industry Kajal Aggarwal sends love for actress

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड में तमन्ना ने किए 19 साल पूरे, काजल अग्रवाल बधाई देते हुए बोलीं- ये तो बस शुरुआत है

Tue, 05 Mar 2024 01:53 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:53 PM IST
सार


अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को फिल्म 'बाहुबली' से एक अलग पहचान मिली। दर्शकों ने इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा था। पिछले दिनों अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, 'आप सभी ने मुझे और मेरी फिल्मों को जितना प्यार दिया है उसके लिए दिल से शुक्रिया।'

विज्ञापन
Baahubali star Tamannaah Bhatia completed 19 years in film industry Kajal Aggarwal sends love for actress
तमन्ना भाटिया काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तमन्ना भाटिया फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काफी काम किया है। हाल ही में तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे होने की खुशी को अपने फैंस के साथ साझा किया। तमन्ना का वह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


फैंस को कहा शुक्रिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को फिल्म 'बाहुबली' से एक अलग पहचान मिली। दर्शकों ने इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा था। पिछले दिनों अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, 'आप सभी ने मुझे और मेरी फिल्मों को जितना प्यार दिया है उसके लिए दिल से शुक्रिया। आपलोग ऐसे ही मुझे प्यार देते रहिएगा।'
विज्ञापन


Udit Narayan: 'इतने बड़े लोग थे तो माहौल तो अच्छा होगा ही', अंबानी के फंक्शन पर उदित नारायण ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


काजल अग्रवाल ने लुटाया प्यार 
तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल काफी अच्छे दोस्त हैं। फिल्म इंडस्ट्री में तमन्ना के 19 साल पूरे होने की खुशी में काजल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल तमन्ना की फोटो को साझा करते हुए लिखा है, 'आप इंडस्ट्री में लगभग दो दशक पूरा करने जा रही हैं, लेकिन अभी तो बस यह एक शुरुआत है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।' 

Maidaan New Poster: अजय देवगन ने साझा किया 'मैदान' का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

तमन्ना का वर्क फ्रंट 
तमन्ना भाटिया ने साल 2005 में फिल्म 'चांद सा रौशन चेहरा' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वे और भी कई फिल्मों में नजर आईं। वे नेटफ्लिक्स के हिट शो 'लस्ट स्टोरीज' में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं आने वाले दिनों में वे 'स्त्री 2' में भी अभिनय करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed