फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana promoted Tahira Kashyap film Sharmajee Ki Beti by relating it to cricketer Rohit Sharma

Sharmajee Ki Beti: ताहिरा की फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना का मजेदार ट्वीट, क्रिकेटर रोहित शर्मा का किया जिक्र

Fri, 28 Jun 2024 11:32 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:32 AM IST
सार

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'शर्माजी की बेटी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का जिक्र करते हुए आयुष्मान खुराना ने एक मजेदार ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana promoted Tahira Kashyap film Sharmajee Ki Beti by relating it to cricketer Rohit Sharma
आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप-रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्म निर्देशक ताहिरा कश्यप इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' आज, यानी 28 जून को आखिरकार रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें आज के जमाने की मध्यमवर्गीय महिलाओं के जीवन और संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब इस फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना ने एक मजेदार ट्वीट किया है। 

विज्ञापन


मजेदार अंदाज में आयुष्मान ने किया ताहिरा की फिल्म का प्रमोशन
आयुष्मान एक अच्छे पति की तरह अपनी पत्नी का भरपूर साथ दे रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी का समर्थन करने और अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के जरिए फिल्म देखने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का जिक्र करते हुए एक दिलचस्प ट्वीट भी किया। 27 जून को खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मैच का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं उनकी पत्नी की फिल्म जो शर्माजी की बेटी की कहानी बताती है, वह भी आज रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन

Laal Banarasi: कलाकारों का नहीं मिला बकाया, निर्माताओं को भेजा नोटिस, किसी की मां भर्ती तो किसी को भरना है लोन
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम की टीशर्ट पहने दिखे आयुष्मान
अपने ट्वीट में वह फिल्म की स्क्रीनिंग करने वाली बड़ी स्क्रीन के सामने भारतीय क्रिकेट टीम की शर्ट पहने खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, " इधर हम मैच देख रहे हैं, जिसमें शर्मा जी का बेटा हमारी टीम का नेतृत्व कर रहा है. उधर बड़ी खबर आ रही है कि ताहिरा की पहली फिल्म रिलीज हो गई है। वो हम दोनों के थिएटर वाले दिनों से ही एक जन्मजात लेखिका और निर्देशक हैं। यह फिल्म निश्चित रूप से आपके दिलों को छू जाएगी।"
Malaika Arora: अरबाज के साथ अरहान की परवरिश करना मलाइका के लिए था मुश्किल, बोलीं- 'भगवान का शुक्र है कि...'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)


ताहिरा ने भी लिखा एक भावुक संदेश 
आयुष्मान के इस ट्वीट के बाद ताहिरा ने भी एक लंबी और भावुक पोस्ट के साथ ऐसी ही एक तस्वीर साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि सात साल के लंबे अंतराल के बाद इस फिल्म को बनाने का उनका सपना पूरा हुआ है। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने लिखा, "सपने आपको जीवित रखते हैं। आप सांस लेते रहते हैं, मगर ये आपके सपने ही होते हैं, जो वास्तव में आपको आगे बढ़ने के लिए शक्ति देते हैं। इसे बनाने में सात साल लग गए, लेकिन यह वास्तव में उस काबिल था।" इस पोस्ट के दौरान उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनपर विश्वास किया और उनका साथ दिया।
Mandira Bedi: मंदिरा क्रिकेट होस्टिंग के लिए हुई थीं ट्रोलिंग की शिकार, बोलीं- कुछ लोगों आप कुछ भी कर लो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed