फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayasha Kapoor who preform rani mukerji role in black with Amitabh Bachchan got married

Amitabh Bachchan: अमिताभ के साथ काम कर चुकी बाल कलाकार ने की शादी, इस फिल्म में निभाया था रानी मुखर्जी का रोल

Sun, 23 Mar 2025 07:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Mar 2025 07:30 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Film Black: अमिताभ बच्चन के साथ 'ब्लैक' फिल्म में काम कर चुकी आयशा ने शादी कर ली है। आयशा ने इस फिल्म के बाद अदाकारी क्यों नहीं की इस पर उन्होंने अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
Ayasha Kapoor who preform rani mukerji role in black with Amitabh Bachchan got married
आयशा अमिताभ - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' में जिस लड़की ने रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था उसकी शादी हो गई है। लड़की का नाम आयशा कपूर है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। आयशा ने अपने लंबे वक्त के पार्टनर रहे आदम ओबरॉय से शादी की है। शादी की सेरेमनी दिल्ली में हुई। अपनी बैचलर पार्टी के लिए आयशा कोवलम बीच पर गई थीं।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने की थी तारीफ
आयशा के बारे में अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से कहा था कि फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर रणबीर कपूर ने आयशा को बहुत अच्छे से ट्रेंड किया था। अब आयशा लाइमलाइट से दूर हैं। वह अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। पूर्व बाल कलाकार फिलहाल न्यूट्रिशनिस्ट कोच हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ब्लैक की कामयाबी के बाद उन्हें अभिनय से दूर क्यों होना पड़ा, तो आयशा ने इसका एक जवाब दिया है। 
Sikandar Trailer: 'सिकंदर' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, एक घंटे में बटोरे इतने लाख व्यूज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ayasha Kapoor who preform rani mukerji role in black with Amitabh Bachchan got married
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
तीन फिल्मों के साथ अनुबंध था
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में आयशा ने कहा था कि 'यह मेरे लिए ड्रीम रोल था। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में थी। यह मेरे लिए बहुत सहज बात थी क्योंकि अंग्रेजी मेरी पहली भाषा नहीं है। इस फिल्म के बाद मेरे साथ तीन फिल्मों का अनुबंध था, लेकिन फिल्म बंद हो गई और मैंने अनुबंध तोड़ दिया। मेरे माता-पिता ने कहा कि मुझे दोबार स्कूल जाना चाहिए और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।'
Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर रविवार को जमा हुई प्रशंसकों की भीड़, अब भी बरकरार है अमिताभ बच्चन का जादू
 
विज्ञापन

अपने काम को आगे बढ़ाना चाहती हैं आयशा
इसी इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि मेरा ध्यान स्वाथ्य के क्षेत्र में था। लेकिन मैं अभिनय के लिए भी तैयार थी। मैंने अभी तक किसी एजेंट के साथ अनुबंध नहीं किया है। लोगों ने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब मैं अच्छी तरह से अपने काम को आगे बढ़ाना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed