फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Eetha Trailer Release Shraddha Kapoor Randeep Hooda Movie Vithabai Biopic

ईठा ट्रेलर: 'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी', विठाबाई बन छाईं श्रद्धा कपूर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Fri, 30 Oct 2026 02:43 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 30 Oct 2026 02:43 PM IST
सार

  • बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
  • उनकी इस फिल्म का ट्रेलर आज शुक्रवार को जारी हो गया है।
  • बता दें कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर 'विठाबाई' का किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Eetha Trailer Release Shraddha Kapoor Randeep Hooda Movie Vithabai Biopic
ईठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। 'स्त्री' के जरिए दर्शकों को डराने और एंटरटेन करने वाली श्रद्धा इस बार महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में लोककला, संघर्ष, जुनून और एक कलाकार की जिंदगी के कई रंग देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Eetha Trailer Release Shraddha Kapoor Randeep Hooda Movie Vithabai Biopic
ईठा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या दिखाया गया है ट्रेलर में?
3 मिनट 2 सैकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक जबरदस्त डॉयलॉग के साथ होती है, जिसमें सुनने को मिलता है कि तुम्हीं ने कहा था ना कि देखते हैं क्या टूटता है? मेरा भरोसा या मेरा घमंड, मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे, जब वो टूट गया ना सब टूट गया।

इसके बाद ट्रेलर में विठाबाई की जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया है। साथ ही कैसे वह मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार बनी। ट्रेलर में जीशान अयूब का वॉइसओवर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Eetha Trailer Release Shraddha Kapoor Randeep Hooda Movie Vithabai Biopic
ईठा - फोटो : सोशल मीडिया
कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?
'ईठा' की कहानी महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। विठाबाई ने अपनी कला और शानदार प्रस्तुतियों के दम पर लोक रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी। उनकी जिंदगी सिर्फ मंच पर मिलने वाली तालियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे संघर्ष, मुश्किलें और कला के प्रति उनका समर्पण भी था। फिल्म के जरिए उनकी इसी असाधारण यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

Eetha Trailer Release Shraddha Kapoor Randeep Hooda Movie Vithabai Biopic
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर भी आएंगे नजर
फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा रणदीप फिल्म में अन्ना सावंत मर्चेंट का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं। दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

Eetha Trailer Release Shraddha Kapoor Randeep Hooda Movie Vithabai Biopic
ईठा - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी है फिल्म
'ईठा' का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो इससे पहले 'लुका छुपी', 'मिमी' और 'छावा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले क्षितिज पटवर्धन ने लिखा है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है।

Eetha Trailer Release Shraddha Kapoor Randeep Hooda Movie Vithabai Biopic
ईठा - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'ईठा'?
श्रद्धा कपूर की यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म की रिलीज अगस्त में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। अब ट्रेलर रिलीज के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed