फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti Chopra break karva Chauth fast on 35000 feet height user comment on viral video

वायरल वीडियो: 35 हजार फीट की ऊंचाई पर परिणीति ने तोड़ा व्रत, यूजर्स बोले- बेबी को खुश करने का तरीका नायाब है

Fri, 30 Oct 2026 02:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 30 Oct 2026 02:49 PM IST
सार

  • Viral Video: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने करवा चौथ से जुड़ी एक पोस्ट की है।
  • अभिनेत्री के साथ उनके पति राघव चड्ढा भी नजर आ रहे हैं।
  • यह पोस्ट यूजर्स का ध्यान खींच रही है। फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Parineeti Chopra break karva Chauth fast on 35000 feet height user comment on viral video
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अलग-अलग तरह से करवा चौथ का त्योहार मनाया है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का करवा चौथ मनाने का तरीका थोड़ा अलग था। उन्होंने 35000 फीट की ऊंचाई पर करवा चौथ मनाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी झलक दिखाई है। इस पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री फ्लाइट में हैं। उनके साथ उनके पति राघव चड्ढा भी हैं। राघव परिणीति का व्रत तुड़वा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा संगीत फैंस का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा 'हम जहां भी हों, करवा चौथ वहीं है। भले ही हम 35000 फीट की ऊंचाई पर हों। रगाई (राघव चड्ढा) तुमने मेरे सारे सपने सच कर दिए हैं। तुम सबसे बेहतरीन, सबसे अच्छे, सबसे प्यारे इंसान हो।' अभिनेत्री ने आगे लिखा 'हमारी फ्लाइट लेट हो गई, इसलिए चांद घर से देखने के बजाय हमें प्लेन से देखना पड़ा! हमने वहीं, उसी वक्त अपनी पूजा कर ली।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Parineeti Chopra break karva Chauth fast on 35000 feet height user comment on viral video
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- @parineetichopra
यूजर्स को पसंद आया अभिनेत्री का अंदाज
परिणीति चोपड़ा का कदम यूजर्स को बहुत पसंद आया है। पोस्ट पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'बेबी को खुश करने का तरीका नायाब है।' दूसरे यूजर ने लिखा 'आप बहुत प्यारे कपल हो, भगवान आपकी रक्षा करे।' तीसरे यूजर ने लिखा  'आप दोनों बहुत खूबसूरत हो।' चौथे यूजर ने लिखा 'अपने चेहरे पर हमेशा खुशी रखें।'




विज्ञापन

परिणीति का वर्कफ्रंट
  • अभिनेत्री आखिरी बार वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में नजर आई थीं। 
  • इस सीरीज से अभिनेत्री ने ओटीटी में डेब्यू किया है।
  • इसका निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा ने किया था। 
  • इसमें उनके साथ जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान और अनूप सोनी जैसे कलाकार थे।
  • इसमें एक ऐसी मां की कहानी दिखाई गई है, जिसकी बच्ची खो जाती है। वह बच्ची की तलाश करती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed