फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunday Fan Meet Outside Amitabh Bachchan Home Jalsa And Big B Upcoming Films

Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर रविवार को जमा हुई प्रशंसकों की भीड़, अब भी बरकरार है अमिताभ बच्चन का जादू

Sun, 23 Mar 2025 06:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 23 Mar 2025 06:57 PM IST
सार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर यानी जलसा के बाहर हर रविवार प्रशंसकों की भीड़ जमा होती है। प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। आज यानी रविवार को भी अमिताभ अपने चाहने वालों से मिले।

विज्ञापन
Sunday Fan Meet Outside Amitabh Bachchan Home Jalsa And Big B Upcoming Films
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

विस्तार

साल 1980 से लेकर अब तक अभिनेता अमिताभ बच्चन रविवार के दिन प्रशंसकों से घर के बाहर मुलाकात करते हैं। इस मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। 23 मार्च  रविवार के दिन भी अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानिए, इस मुलाकात में किन-किन बातों ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। 

विज्ञापन


अमिताभ ने किया अभिवादन-फैंस को दिए तोहफे  
अमिताभ बच्चन और फैंस के बीच रविवार को हुई मुलाकात के वीडियो में बिग बी फैंस के सामने हाथ हिलाते हुए नजर आए, नमस्कार करते दिखे। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने फैंस को कुछ तोहफे भी बांटें। फैंस भी अमिताभ बच्चन की हर झलक को अपने फोन कैमरा में कैद करते दिखे। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: 'दंगल' फिल्म में आमिर खान से हुई थी ये गलती, अमिताभ बच्चन ने किया था नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बी की जैकेट ने खींचा यूजर्स का ध्यान 
वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन ने एक बैगी जैकेट पहनी हुई है। इस बात पर भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया। एक यूजर्स लिखता है, ‘बिग बी ने ट्रिपल एक्सएल जैकेट पहन ली है।’ वहीं कुछ यूजर्स अमिताभ के इस स्टाइल की तारीफ करते दिखे। इसी वीडियो में अमिताभ बच्चन के पीछे एक घर नजर आ रहा है, जिसकी खिड़की पर एक व्यक्ति खड़ा नजर आया। इस व्यक्ति पर भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया। कई लोगों ने पूछा कि ये व्यक्ति कौन है? जो अमिताभ बच्चन के घर के आसपास रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: Be Happy: अभिषेक बच्चन की फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से गदगद हुए अमिताभ, कहा- ‘इससे गर्व की बात और कुछ नहीं’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में 
अमिताभ बच्चन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल ‘भूतनाथ 3’ की शूटिंग कर सकते हैं। साथ ही वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे हिस्से में भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed