फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sikandar Trailer Creates a Buzz Know about total Views and Likes in One Hour

Sikandar Trailer: 'सिकंदर' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, एक घंटे में बटोरे इतने लाख व्यूज

Sun, 23 Mar 2025 07:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 23 Mar 2025 07:09 PM IST
सार

Sikandar Trailer Response: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर फैंस को पसंद आया है। इस फिल्म में अभिनेता दमदार एक्शन के साथ शानदार डायलॉग बोलते नजर आने वाले हैं। हाल ही में जारी किए गए इस फिल्म के ट्रेलर में इसकी झलक देखने को मिली। 

विज्ञापन
Sikandar Trailer Creates a Buzz Know about total Views and Likes in One Hour
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रविवार (23 मार्च 2025) को रिलीज हो गया। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा दिया। आइए जानते हैं कि दर्शकों ने पिछले एक घंटे में इस फिल्म के ट्रेलर पर कैसी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Aamir Khan: रीना दत्ता से तलाक के बाद डिप्रेशन में होने की बात कहने पर आमिर हुए ट्रोल, लोगों ने उठाए सवाल

विज्ञापन

Sikandar Trailer Creates a Buzz Know about total Views and Likes in One Hour
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
ट्रेलर ने मचाया धमाल

'सिकंदर' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया। महज एक घंटे के भीतर इसे नौ लाख 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही, फैंस ने इसे 1 लाख 40 हजार लाइक्स देकर अपनी पसंद जाहिर की। ट्रेलर में सलमान खान के दमदार अंदाज, शानदार एक्शन सीन्स और जबर्दस्त डायलॉग्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Sikandar Movie: 'सिकंदर' फिल्म की खास बातें, क्यों बन सकती है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट? जानिए पांच कारण

Sikandar Trailer Creates a Buzz Know about total Views and Likes in One Hour
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म में ये सितारे भी हैं मौजूद

'सिकंदर' को साउथ के मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदास ने निर्देशित किया है। वहीं, इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। इसके अलावा 'सिकंदर' में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन  जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है।

विज्ञापन

Sikandar Trailer Creates a Buzz Know about total Views and Likes in One Hour
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'सिकंदर'

ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हैशटैग सिकंदर ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है। फैंस का कहना है कि सलमान का यह नया अवतार बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाला है। ट्रेलर में सलमान का एक्शन, रश्मिका के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म के दमदार डायलॉग ने दर्शकों की बेसब्री को और अधिक बढ़ा दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed