फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ayan mukerji remembers father deb mukherji birth anniversary emotional tribute

पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अयान मुखर्जी ने किया याद, बचपन की तस्वीर साझा करते हुए हो गए भावुक

Sat, 22 Nov 2025 06:21 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 22 Nov 2025 06:21 PM IST
सार

Ayan Mukherji Remembers Father: बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपने पिता देब मुखर्जी को याद करते हुए उनके साथ अपने बचपन की तस्वीर साझा की है। अयान ने एक भावुक कैप्शन भी शेयर किया।

विज्ञापन
ayan mukerji remembers father deb mukherji birth anniversary emotional tribute
अयान मुखर्जी - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी की जयंती पर सोशल मीडिया के जरिए भावुक श्रद्धांजलि दी। पहली बार पिता के बिना बीत रही इस जयंती पर अयान ने बचपन की यादों को फिर से जीते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी काफी भावुक हो गए।
विज्ञापन


बचपन की तस्वीर को किया साझा
अयान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस तस्वीर में वो बेहद छोटे हैं। अयान पिता देब मुखर्जी की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखते ही उनके चाहने वालों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की आंखें नम हो गईं। अयान ने एक पुराना कार्ड भी साझा किया, जिसे उन्होंने बचपन में अपने पिता के जन्मदिन पर लिखा था। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनकी कजिन और अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे देबू काका।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

विज्ञापन
विज्ञापन



देब मुखर्जी के निधन से दुखी परिवार
देब मुखर्जी का मार्च में 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अहम नाम थे और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन पर जारी आधिकारिक बयान में उन्हें नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा समिति की आत्मा बताया गया था। उनके योगदान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका जाना एक युग के खत्म होने जैसा माना गया। उनकी अंतिम यात्रा में अयान, काजोल, रानी मुखर्जी और पूरा मुखर्जी परिवार मौजूद रहा। मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान गृह में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।


यह खबर भी पढ़ें: 'इससे बेहतर रिटर्न गिफ्ट नहीं', कार्तिक-अनन्या की 'तू मेरा मैं तेरी' के टीजर पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

प्रेयर मीट में अयान का विनम्र अनुरोध
देब मुखर्जी की प्रेयर मीट के दौरान एक पल ऐसा आया जब अयान पहली बार मीडिया से इतने व्यक्तिगत माहौल में रूबरू हुए थे। उन्होंने फोटोग्राफर्स से निवेदन किया कि यह दिन परिवार के लिए बेहद निजी है और कैमरों का शोर माहौल को प्रभावित कर सकता है। 

एक शानदार अभिनेता थे देब
देब मुखर्जी का फिल्मी सफर बेहद विविध रहा। उन्होंने आंसू बन गए फूल, अभिनेत्री, दो आंखें, बातों बातों में, गुडगुडी जैसी फिल्मों में यादगार काम किया। वह काजोल, रानी मुखर्जी और तनिशा के चाचा थे और मुखर्जी परिवार की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षक माने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed